Video: एक ही समय पर तीन गाडियों के बीच हुआ एक्सीडेंट, देखकर चकरा जाएगा सिर, पुणे का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ो वीडियो वायरल होते है. कुछ ऐसे वीडियो होते है ,जिनको देखकर हम डर जाते तो कई ऐसे होते है, जिन्हें देखकर सोच में पड़ जाते है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.इसमें एक बाइक सवार , एक ऑटो और एक कार के बीच एक्सीडेंट हुआ है.
सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ो वीडियो वायरल होते है. कुछ ऐसे वीडियो होते है ,जिनको देखकर हम डर जाते तो कई ऐसे होते है, जिन्हें देखकर सोच में पड़ जाते है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.इसमें एक बाइक सवार, एक ऑटो और एक कार के बीच एक्सीडेंट हुआ है. इसमें बाइक सवार गिर जाता है, कार पलटी हो जाती है, लेकिन ऑटो अपनी जगह पर खड़ा रहता है. इसके बाद ऑटोचालक बाहर निकलकर देखता भी है. बताया जा रहा है की ये वीडियो पुणे के पिंपरी चिंचवड का है.
इस वीडियो में आप देख सकते है की एक ऑटो चल रहा है और उसके पीछे एक बाइक सवार है. कुछ ही देर के बाद एक कार आती है और सीधे टर्न करते हुए ऑटो से टकरा जाती है, जिसके कारण ऑटो भी टर्न हो जाता है. इसके बाद पीछे से आनेवाला बाइकसवार ऑटो से टकराकर नीचे गिर जाता है. वीडियो में साफ़ तौर पर गलती कारचालक की दिखाई दे रही है. हालाकि वीडियो को देखकर ये भी लग रहा है की ,' इस एक्सीडेंट में किसी को भी ज्यादा चोट नहीं लगी होगी. यह भी पढ़े :Hapur Shocker: यूपी के हापुड़ में टोल टैक्स मांगने पर चला दिया बुलडोजर, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, देखें VIDEO
देखें वीडियो :
I bet y’all will watch this video twice 😳 pic.twitter.com/Q23bfGfSJS
— Godman Chikna (@Madan_Chikna) June 10, 2024
सोशल मीडिया के 'ट्विटर एक्स ' हैंडल से इसे शेयर किया गया है, इसको ट्विटर पर @madan _chikna के नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. इस वीडियो को लोग बार -बार देख रहे है. अब तक इसको 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिले है. इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है की ,' मुझे यकीन है आप सभी इस वीडियो को दो बार देखेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2024 06:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

