Hapur Shocker: यूपी के हापुड़ में टोल टैक्स मांगने पर चला दिया बुलडोजर, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, देखें VIDEO
Photo- X

Hapur Shocker: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में टोल टैक्स मांगने पर एक बुलडोजर चालक ने टोल प्लाजा जेसीबी चला दिया. इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि पिलखुआ कोतवाली के छीजारसी टोल प्लाजा पर यह घटना घटी है. यहां जेसीबी ड्राइवर बिना टोल दिए जाना चाहता था. इसी को लेकर टोलकर्मियों से उसका विवाद हो गया. काफी देर तक बहस के बाद बुलडोजर चालक ने गुस्से में आकर टोल प्लाजा पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया. इससे घबराए टोलकर्मी वहां से भाग निकले और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. फिलहाल, पुलिस ने जेसीबी चालक द्वारा टोल बूथ में तोड़फोड़ की घटना का संज्ञान ले लिया है. आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कानून कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

टोल टैक्स मांगने पर टोल प्लाजा पर चलाया बुलडोजर

आरोपी के खिलाफ कानून कार्रवाई शुरू