देश

Barabanki 'Threesome' Video: दो महिलाओं के साथ कार में रोमांस करता दिखा शख्स, वीडियो वायरल होने के बाद जांच में जुटी पुलिस

यूपी के बाराबंकी से एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि फैमिली रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी कार में एक शख्स दो महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें कर रहा है.

Barabanki 'Threesome' Video: दो महिलाओं के साथ कार में रोमांस करता दिखा शख्स, वीडियो वायरल होने के बाद जांच में जुटी पुलिस

Barabanki 'Threesome' Video: यूपी के बाराबंकी से एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि फैमिली रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी कार में एक शख्स दो महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें कर रहा है. उस गाड़ी में भाजपा के झंडे भी लगे हुए हैं. इस  'थ्रीसम' वीडियो को यूपी कांग्रेस ने भी अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से शेयर किया है और योगी सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. कांग्रेस ने कैप्शन में लिखा कि यह है बाराबंकी का कालिका हवेली रेस्टोरेंट, जो कभी हुड़दंगई के अड्डे के तौर पर जाना जाता था. इनदिनों यह अश्लीलता का भी अड्डा बना हुआ है. इस फैमिली रेस्टोरेंट के सामने का यह दृश्य देखिये. वहां भाजपा के झंडे वाली गाड़ी में सरेआम अश्लीलता का प्रदर्शन हो रहा है.

बदतर प्रदेश में भाजपाईयों को सारे कुकर्म का लाइसेंस मिला हुआ है. ये चाहे जो करें, इन्हें कोई रोकने-टोकने वाला नहीं है. प्रदेश की गंदगी साफ करने के लिए इन भाजपाइयों का सूपड़ा साफ करना जरूरी है.

ये भी पढें: Uttar Pradesh Shocker: यूपी के बाराबंकी में स्कूल वैन ड्राइवर ने बच्ची से की गंदी हरकत, मामला दर्ज

दो महिलाओं के साथ कार में रोमांस करता दिखा शख्स

वहीं, इस मामले का संज्ञान लेते हुए बाराबंकी पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर दिख रही गाड़ी रायबरेली के अरविंद मिश्रा के नाम से रजिस्टर है. उनका ड्राइवर आशीष पांडे अपनी गर्लफ्रैंड और उसकी ननद के साथ कालिका होटल खाना खाने गया था. वायरल वीडियो भी उसी दौरान का है. अरविंद मिश्रा के भाई सुधा शंकर मिश्रा का कहना है कि आशीष ने जानबूझकर गाड़ी में बीजेपी का झंडा लगाया होगा, क्योंकि उनके परिवार का कोई भी सदस्य बीजेपी में किसी भी पद पर नहीं है. फिलहाल जांच चल रही है और जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2024 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).