VIDEO: मुंबई के मीरा रोड में मेट्रो फ्लाईओवर से गिरी बीम! कार का शीशा भेदती हुई घुसी अंदर, बाल-बाल बचा ड्राइवर
मीरा रोड इलाके में निर्माणाधीन मेट्रो फ्लाईओवर से एक भारी भरकम कंक्रीट बीम नीचे गिर गई, जो एक चलती कार के फ्रंट ग्लास को चीरते हुए अंदर घुस गई. गनीमत रही कि हादसे में कार ड्राइवर की जान बच गई.
Metro Flyover Beam Falls on Car in Mira Road: मायानगरी मुंबई से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद शायद आप भी सन्न रह जाएंगे. दरअसल, मीरा रोड इलाके में निर्माणाधीन मेट्रो फ्लाईओवर से एक भारी भरकम कंक्रीट बीम नीचे गिर गई, जो एक चलती कार के फ्रंट ग्लास को चीरते हुए अंदर घुस गई. गनीमत रही कि हादसे में कार ड्राइवर की जान बच गई. वायरल क्लिप में एक पुलिसवाले और कुछ लोग क्षतिग्रस्त कार के पास खड़े नजर आ रहे हैं. कार के सामने से एक भारी कंक्रीट बीम सीधे उसके विंडस्क्रीन को भेदती हुई अंदर घुसी हुई दिखाई दे रही है.
कार ड्राइवर दरवाज़ा बंद कर के बाहर आता है और चौंक कर कार को देखता है, साथ ही एक बुजुर्ग महिला भी कार के पास खड़ी दिखाई देती है.
मीरा रोड में मेट्रो फ्लाईओवर से गिरी बीम!
मुंबई मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत बन रहा फ्लाईओवर?
वीडियो में फ्लाईओवर की ऊपर की तरफ कैमरा घूमता है, जहां फ्लाईओवर का एक हिस्सा टूटा हुआ नजर आता है. हालांकि, यह साफ नहीं है कि वही हिस्सा नीचे गिरा या नहीं. सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि यह फ्लाईओवर मुंबई मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत बन रहा है.
हालांकि, अभी तक इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ना ही किसी सरकारी एजेंसी की तरफ से कोई बयान सामने आया है.
लोगों की प्रतिक्रिया
इस वायरल वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी. एक यूज़र ने लिखा, ''ये तो सीधा Final Destination फिल्म का सीन लग रहा है.''
वहीं किसी ने लिखा, ''अगर ये अमेरिका होता, तो ड्राइवर करोड़ों का मुआवजा पाता, लेकिन यहां तो खुद ही खर्चा उठाना पड़ेगा.''
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2025 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

