देश

VIDEO: चलती ट्रेन में 70 साल के बुजुर्ग को पड़ा दिल का दौरा, TTE ने CPR देकर बचाई जान; बिहार के छपरा रेलवे स्टेशन का मामला

अमृतसर से हाजीपुर जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15708) में 70 वर्षीय एक बुजुर्ग यात्री को दिल का दौरा पड़ गया. घटना के समय बुजुर्ग यात्री जनरल कोच में सफर कर रहे थे.

VIDEO: चलती ट्रेन में 70 साल के बुजुर्ग को पड़ा दिल का दौरा, TTE ने CPR देकर बचाई जान; बिहार के छपरा रेलवे स्टेशन का मामला
Photo- X/@BmrAshok

Viral Video: अमृतसर से हाजीपुर जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15708) में 70 वर्षीय एक बुजुर्ग यात्री को दिल का दौरा पड़ गया. घटना के समय बुजुर्ग यात्री जनरल कोच में सफर कर रहे थे. इसकी जानकारी मिलते ही ट्रेन में तैनात टीटीई ने बिना समय गंवाए फुर्ती दिखाई और तुरंत अपनी जिम्मेदारी समझते हुए बुजुर्ग यात्री को सीपीआर (CPR) दिया. यह कदम समय रहते उठाया गया, जिसकी वजह से यात्री की हालत में सुधार हुआ. इसके बाद छपरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर यात्री को तुरंत चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई गई.

रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन पर मौजूद मेडिकल टीम को पहले ही सतर्क कर दिया था. इसके बाद बुजुर्ग यात्री को स्टेशन से अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है.

ये भी पढें: Viral Video: प्यास के मारे जमीन पर बेसुध होकर गिरी नन्ही चिड़िया, शख्स ने पानी पिलाकर दिया जीवनदान

चलती ट्रेन में 70 साल के बुजुर्ग को पड़ा दिल का दौरा...

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग टीटीई की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और इसे मानवता की मिसाल बता रहे हैं. ट्रेन यात्रा के दौरान हुई इस घटना ने यह साबित कर दिया कि त्वरित निर्णय और सही समय पर की गई कार्रवाई किसी की जान बचा सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2024 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).