Young Man In Girl's Dream: किसी लड़की को सपने में जवान लड़के को देखने का क्या होता है मतलब? लड़के से संबंध बनाने का अर्थ है ये
आए दिन हम कुछ ना कुछ सपने देखते ही रहते हैं. कुछ सपने जागने के साथ ही भूल जाते हैं, या भुला दिए जाते हैं जबकि कुछ सपने मनो-मस्तिष्क में कौतूहल जगाते हैं. कि आखिर ऐसे सपनों को किन अर्थों में लेना चाहिए? स्वप्न शास्त्र में हर सपने की भिन्न-भिन्न व्याख्याएं उल्लेखित हैं.
Young Man In Girl's Dream: आए दिन हम कुछ ना कुछ सपने देखते ही रहते हैं. कुछ सपने जागने के साथ ही भूल जाते हैं, या भुला दिए जाते हैं जबकि कुछ सपने मनो-मस्तिष्क में कौतूहल जगाते हैं. कि आखिर ऐसे सपनों को किन अर्थों में लेना चाहिए? स्वप्न शास्त्र में हर सपने की भिन्न-भिन्न व्याख्याएं उल्लेखित हैं. कुछ रोमांचित करती हैं तो कुछ एक भयानक सपने के रूप में मन में दहशत जगाती हैं. आज हम कुछ ऐसे ही सपनों की बात करेंगे कि अगर किसी लड़की को सपने में एक लड़का दिखे तो इसे किस तरह परिभाषित करेगा स्वप्न शास्त्र? यह भी पढ़ें: Girl in Dream: सपने में कोई लड़की दिखे तो क्या माना जाए? जानें क्या कहता है स्वप्नशास्त्र?
सपने में जवान लड़का दिखे तो...
एक लड़की को सपने में अगर हैंडसम लड़का दिखे तो इसका आशय यह है कि वह लड़की ऐसे किसी लड़के के बारे में कुछ ज्यादा सोचती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह शुभ संकेत है. यानी निकट भविष्य में आपकी किसी लड़के से गहरी दोस्ती होनेवाली है.
सपने में प्रेमी का दिखना..
लड़की को सपने में अगर उसका प्रेमी दिखाई देता है तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह एक शुभ सपना होता है. ये दर्शाता है कि आप अपने प्यार की भावनाओं को दबा रही हैं, यद्यपि आप अपने प्रियतम से बहुत ज्यादा प्यार करती हैं, लेकिन उसे दिल की बात जुबान तक लाने में संकोच दिखा रही हैं.
लंबे कद का लड़का सपने में दिखे तो
किसी लड़की को सपने में अगर लंबे कद का कोई लड़का दिखाई दे तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह लड़की के लिए बहुत शुभ सपना साबित हो सकता है. निकट भविष्य में उसे अपने जॉब अथवा व्यवसाय में ऊंची छलांग लगाने का अवसर मिल सकता है. यानी मां लक्ष्मी की उस पर विशेष कृपा बरसने वाली है. यह भी पढ़ें: लड़कों को क्यों पसंद आती हैं छोटे कद की लड़कियां? यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ टेक्सास की सर्वे रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
किसी लड़के से संबंध बनाते हुए देखना
सपने में कोई लड़की अगर खुद को किसी ऐसे लड़के के साथ सेक्स करते हुए देखे, जिसकी तरफ वह कभी आकर्षित नहीं हुई हो, ऐसा सपना इस बात का संकेत हो सकता है कि अमुक लड़की को एक ऐसे लड़के की तलाश है, जो पूरी नहीं हुई है. यानी उसे अपने आयडियल प्रेमी की अभी भी तलाश है.
बच्चे को जन्म लेते हुुए देखना
कोई लड़की अगर सपने में किसी औरत को मां बनते यानी उस औरत को बच्चा पैदा होते हुए देखती है तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह उसके लिए एक शुभ सपना हो सकता है कहने का आशय यह है कि बहुत जल्दी उस लड़की की मनोकामना पूरी होने वाली है. अगर वह किसी नौकरी की तलाश में है या विदेश जाने की योजना बना रही है, तो उसके पूरे होने की पूरी संभावना है.
बार-बार एक ही लड़के का सपने में आना
किसी लड़की अथवा जवान औरत को स्त्री को सपने में बार-बार एक ही जवान लड़का दिखाई देता है तो इसका मतलब यह कि लड़की के मन में कोई बात है, जिसे वह अपने पति अथवा प्रेमी के सामने खुलकर व्यक्त नहीं कर पा रही है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह इस बात का संकेत है कि लड़की को अपनी बात खुलकर अपने पति या प्रेमी के सामने रखनी चाहिए.
नोट: यह लेख सूचनात्मक उद्देश्य के लिए लिखा गया है, हमारा यह लेख किसी भी तरह के अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2021 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

