लड़कों को क्यों पसंद आती हैं छोटे कद की लड़कियां? यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ टेक्सास की सर्वे रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
अधिकांश रोमांटिक कपल्स के बीच देखने को मिलता है कि लड़कों की तुलना में लड़कियों का कद अपेक्षाकृत काफी कम होता है, और इस तथ्य को सच साबित किया है यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ टेक्सास की कुछ दिन पहले हुए एक सर्वे की रिपोर्ट ने.
अधिकांश रोमांटिक कपल्स के बीच देखने को मिलता है कि लड़कों की तुलना में लड़कियों का कद अपेक्षाकृत काफी कम होता है, और इस तथ्य को सच साबित किया है यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ टेक्सास की कुछ दिन पहले हुए एक सर्वे की रिपोर्ट ने. इस रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ, उसके अनुसार अधिसंख्य पुरुष अपने बराबर या खुद से ज्यादा कद वाली लड़कियों की अपेक्षा कम कद वाली महिलाओं के साथ ज्यादा भावनात्मक रूप से जुड़े होते हैं. कम कद वाली लड़कियों को वे हर तरह से अपने योग्य मानते हैं. आइये जानें इसके पीछे मूल तथ्य क्या हो सकते हैं. Girl in Dream: सपने में कोई लड़की दिखे तो क्या माना जाए? जानें क्या कहता है स्वप्नशास्त्र?
दिल की धड़कनें आसानी से सुनती हैं
आपकी प्रेमिका या पत्नी का कद अगर आपसे छोटा होता है तो गले लगाते समय उसका सिर आपके सीने को स्पर्श करता हैं, जिससे आपके दिल की धड़कनें वह आसानी से सुनती हैं, वह अपने प्रति आपकी चाहत को महसूस करती हैं और वैसा ही रियेक्ट करती हैं, आप उनकी कमर में हाथ डालकर जब भींचते हैं, तो उन्हें आपका ऐसा करना अच्छा लगता है.
* क्यूट दिखती हैं और विशेष ध्यान रखती हैं.
छोटे कद की लड़कियां बहुत क्यूट-सी दिखती हैं. ऐसी लड़कियां आपके प्रति केयरिंग और आपके साथ रहते हुए स्वाभिमान महसूस करती हैं. आपकी जोड़ी बहुत जल्दी लोगों की नजरों में आ जाती है. कुछ लोगों का मानना है कि कम कद वाली लड़कियों के प्रति लड़के बहुत ज्यादा रोमांटिक होते हैं.
अपेक्षाकृत ज्यादा रोमांटिक होती हैं
टेक्सास शोध के बाद आये रिपोर्ट दर्शाते हैं कि कम कदवाली महिलाओं का नेचर अपेक्षाकृत ज्यादा रोमांटिक होता है. ऐसी महिलाएं अपने पार्टनर को ज्यादा से ज्यादा खुश रखने की कोशिश करती हैं. वह आपका प्यार पाने का हर संभव प्रयत्न करती हैं. इसके लिए वे कुछ भी कर सकती हैं. यह भी पढ़ें : गहरी नींद में सो रहे नन्हे हाथी को जगा-जगा कर परेशान हुई मां, गार्ड ने ऐसे की हथिनी की मदद (Watch Viral Video)
उनका किस करना अच्छा लगता है
पुरुष के लिए छोटे कद की लड़कियों को किस करना आसान और आनंद देनेवाला होता है. छोटे कद की लड़की जब एड़ियों के बल खड़ी होकर अपने प्रेमी को किस करने की कोशिश करती है, तो इस अहसास या आनंद को व्यक्त कर पाना पुरुष के लिए आसान नहीं होता.
उम्र का पता नहीं चलता
छोटी कद वाली लड़कियों की उम्र का अहसास कर पाना मुश्किल होता है. वे अपने ब्वॉय फ्रेंड या पति की तुलना में छोटी दिखती हैं. इन छोटे कद की लड़कियों की कुछ हरकतें बहुत आनंद देनेवाली होती हैं. उनकी हर हरकतों में मासूमियत दिखती है, जो हर किसी को भाती है.
ज्यादा घनिष्ठता होती है
छोटे कद की लड़कियां अपने पति या प्रेमी को किसी से मिलवाते समय ज्यादा गर्व महसूस करती हैं. छोटे कद के कारण कुछ कार्यों में जब लड़की को असुविधा होती है, और पुरुष उसकी मदद करता है तो लड़की बहुत खुश होती है, इसलिए वे पुरुष का ज्यादा केयर करती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2021 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

