Weekly Horoscope 2024: साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति, इस सप्ताह कैसी रहेगी
लग्नराशि पर आधारित कला शांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए.
लग्नराशि पर आधारित कला शांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए.
मेष राशि : इस सप्ताह रुका धन मिलने से आर्थिक स्तिथि में बढ़ोतरी हो सकती है. नौकरी वर्ग के लोगों को थोड़ा उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है. कुटुंब के लोगों के साथ सकारात्मक रुख रखें. हफ्ते के अंत में कष्ट तथा मन बेचैन रह सकता है. अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. सेहत सामान्य बनी रहेगी.
वृषभ राशि : इस सप्ताह परिवार तथा मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे तथा मान सम्मान की प्राप्ति करेंगे. सुखों में बढ़ोतरी हो सकती है तथा विलासिता की सामग्री पर खर्चा कर सकते हैं. हफ्ते के मध्य में भाग्य का साथ कुछ कमजोर रहने से कार्यों में रूकावट तथा मानसिक तनाव बढ़ सकता है और शरीर में स्फूर्ति व साहस में कमी का अनुभव हो सकता है. कार्यक्षेत्र में स्थितियां सामान्य बनी रहेगी.
मिथुन राशि : इस सप्ताह कई प्रकार से लाभ प्राप्ति के योग बन सकते हैं. भाइयों से सहयोग तथा लाभ प्राप्त हो सकता है. वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा तथा उनके द्वारा किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है. विद्यार्थी वर्ग को लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे. संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा. हफ्ते के अंतिम दिनों में थोड़ा संभल कर रहने की सलाह है, व्यर्थ की तकलीफ हो सकती है.
कर्क राशि : इस सप्ताह आपके सुखों में वृद्धि होगी. मकान तथा वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं तथा भवन को सजाने हेतु कुछ खरीदारी कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाकर चलें. स्वास्थ्य में सिरदर्द तथा ब्लडप्रेसर की तकलीफ उभर सकती है. कार्यक्षेत्र में स्थितियां पहले से बेहतर होती नज़र आएगी. धन सम्बन्धी मसलों में सतर्कता रखें.
सिंह राशि : इस सप्ताह शुरुआती दिनों में सेहत तथा खर्च को लेकर परेशान हो सकते हैं. धन प्राप्ति के लिए कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं. धन लाभ के योग बनेंगे तथा आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी. भाई बहनों के सहयोग से कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है. कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग के साथ वाद विवाद से बचें. छात्रों के लिए हफ्ता सामान्य रहेगा.
कन्या राशि : इस सप्ताह व्यापारिक वर्ग के लोगों के लिए लाभ की स्थितियां उत्पन्न होगी. नौकरी कर रहे जातकों के लिए सप्ताह सामान्य रहने वाला है. समाज में मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है. विद्यार्थी वर्ग को अपने कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां प्राप्त हो सकती हैं. धन लाभ की अपेक्षा खर्चे की अधिकता बनी रह सकती है. सेहत सम्बन्धी मामलों में आपको कुछ तकलीफ हो सकती है.
तुला राशि : इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में मानसिक तनाव बढ़ सकता है. किसी प्रकार की बहसबाज़ी में न पड़ें. माता का ध्यान रखें. व्यवसायिक दृष्टि से हफ्ता लाभप्रद रहने वाला रहेगा. संतान पक्ष से खुशखबरी प्राप्त हो सकती है. वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी. स्वास्थ्य को लेकर हफ्ता उतार चढ़ाव वाला बना रहेगा. इस हफ्ते धन व्यय की अधिकता आपको परेशान कर सकती है.
वृश्चिक राशि : इस सप्ताह कार्यक्षेत्र क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण निर्णय आपको लाभ दिला सकता है. वैवाहिक जीवन को लेकर समय अच्छा रहेगा. हफ्ते के मध्य में कुछ उलझने हो सकती है लेकिन आप अपने कौशल से सब पर विजय प्राप्त कर लेंगे. सुख सुविधाओं पर खर्च हो सकता है. धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी.
धनु राशि : इस सप्ताह व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए लाभ के नए द्वार खुल सकते हैं. धर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी तथा खर्च भी हो सकता है. विद्यार्धियों के लिए हफ्ता अच्छा रह सकता है. कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. हफ्ते के अंत में थोड़ा संभल कर रहने की सलाह दी जाती है तथा अपनी वाणी पर संयम रखें. घरेलु मसलों में संयम से काम लें. सेहत संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती है.
मकर राशि : इस सप्ताह आपका पराक्रम बहुत बढ़ा चढ़ा रहेगा. इस हफ्ते कार्यों को लेकर आपमें नया जोश देखने को मिलेगा. प्रमोशन तथा नयी जॉब की प्राप्ति के योग बन सकते हैं. जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है. किसी बात को लेकर मानसिक उलझनें बनी रह सकती हैं. सेहत का ध्यान रखें. संतान के साथ आपके मतभेद संभव हैं. छात्र वर्ग को कुछ दिक्कतें आ सकती हैं.
कुंभ राशि : इस सप्ताह आपकी प्रतिभाओं में वृद्धि हो सकती है. कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अच्छे समाचार मिल सकते हैं. संतान से सुख प्राप्त होगा तथा संतान प्राप्ति के योग बन सकते हैं. हफ्ते के अंत में मानसिक तनाव रह सकता है. किसी चीज के चोरी तथा गुम जाने के योग बन सकते हैं. पैर तथा कमर दर्द की समस्या हो सकती है. वाद विवाद से दूर रहें.
मीन राशि : इस सप्ताह आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. वैवाहिक जीवन खुशनुमा बनेगा. स्वास्थ्य को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए हफ्ता सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा. धन लाभ को लेकर स्थिति अच्छी बनी रहेगी. इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्तिथि मजबूत होगी. पारिवारिक सदस्यों के साथ प्रेम भाव बढ़ेगा. व्यर्थ के मामलों से दूर रहें तथा आलस्य से बचें.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2024 09:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

