ट्रेवल

गर्मियों में पाटर्नर के साथ है रोमांटिक डेट की प्लानिंग, तो इन जगहों पर साथ बिताएं सुकून भरे पल

चिलचिलाती गर्मी के कारण चाहकर भी लोग कहीं घूमने जाने से बचते हैं. खासकर रोमांटिक डेट के लिए गर्मियों में किसी अच्छे जगह की तलाश कपल्स को अक्सर रहती है. अगर आप भी गर्मियों के चलते अपनी पार्टनर को डेट पर ले जाने से कतरा रहे हैं तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है.

गर्मियों में पाटर्नर के साथ है रोमांटिक डेट की प्लानिंग, तो इन जगहों पर साथ बिताएं सुकून भरे पल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

कपल्स (Couples) अक्सर किसी खूबसूरत और शांत जगह पर एक-दूसरे के साथ सुकून भरे लम्हे बिताना पसंद करते हैं. कई बार कपल्स डेट (Dating) के लिए किसी रोमांटिक जगह (Romantic Place) की तलाश करते हैं, लेकिन गर्मियों (Summer) में कहीं घूमने जाने से पहले कई बार सोचना पड़ता है. दरअसल, चिलचिलाती गर्मी के कारण चाहकर भी लोग कहीं घूमने जाने से बचते हैं. खासकर रोमांटिक डेट के लिए गर्मियों में किसी अच्छे जगह की तलाश कपल्स को अक्सर रहती है. अगर आप भी गर्मियों के चलते अपनी पार्टनर को डेट (Romantic Date) पर ले जाने से कतरा रहे हैं तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है.

जी हां, ऐसे कई डेस्टिनेशन (Destinations) हैं, जहां आप अपनी पार्टनर को रोमांटिक डेट पर ले जा सकते हैं और उनके साथ सुकून भरे लम्हों का आनंद उठा सकते हैं. चलिए हम आपको बताते हैं ऐसे ही 5 डेटिंग डेस्टिनेशन जहां गर्मियों में आप अपनी पार्टनर को डेट पर ले जा सकते हैं.

1- समंदर का किनारा

नीले-नीले आसमान के नीचे और समंदर की मदमस्त लहरों के किनारे भला घूमने का आनंद किसे नहीं आता है. खासकर कपल्स के लिए तो बीच किसी रोमांटिक डेस्टिनेशन से कम नहीं है. अगर आप गर्मियों में अपनी पार्टनर को डेट पर ले जाना चाहते हैं तो किसी बीच पर जा सकते हैं और उनके साथ रोमांटिक लम्हों को एन्जॉय कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: मई-जून की चिलचिलाती गर्मी में कर रहे हैं घूमने की प्लानिंग तो न भूलें इन चीजों को साथ ले जाना

2- सिनेमा हॉल

गर्मी से भी बचना है और पार्टनर को रोमांटिक डेट पर भी ले जाना है तो आप उनके साथ मूवी देख सकते हैं. जी हां, अगर कोई रोमांटिक मूवी रिलीज हुई है तो पार्टनर के साथ मूवी देखने का प्लान बनाएं. मूवी देखते समय आपको गर्मी भी नहीं सताएगी और आप अपनी पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम भी बिता पाएंगे.

3- वाटर पार्क

गर्मी के मौसम में पार्टनर के साथ रोमांटिक पलों को एन्जॉय करने के लिए वाटर पार्क एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. वाटर पार्क में जाकर आप अपनी पार्टनर के साथ डेट भी एन्जॉय कर पाएंगे और आपको गर्मी से भी निजात मिल जाएगी.

4- हिल स्टेशन

अगर आप एकांत में अपनी पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट का लुत्फ उठाना चाहते हैं और अपनी डेट को यादगार बनाना चाहते हैं तो उनके साथ किसी ठंडे हिल स्टेशन पर जाने का प्लान बना सकते हैं. गर्मियों के मौसम में किसी ठंडे हिल स्टेशन पर घूमने का मजा ही कुछ खास है. यह भी पढ़ें: समर वेकेशन में करें भारत के इन कूल जगहों की सैर, 10 हजार से भी कम खर्च में परिवार के साथ छुट्टियों को बनाएं यादगार

5- म्यूजियम

अगर आपको और आपकी पार्टनर को पुरानी, ऐतिहासिक और नायाब चीजों को देखने का शौक है तो आप म्यूजियम में भी जा सकता है. खासकर गर्मियों के मौसम में पार्टनर के साथ डेट पर जाने के लिए यह एक अच्छा विकल्प है.

गौरतलब है कि गर्मियों के मौसम में आप इन जगहों पर अपनी पार्टनर के साथ कम खर्च में रोमांटिक डेट का आनंद उठा सकते हैं. इससे आपके पैसे भी बचेंगे और आपको भीषण गर्मी का भी सामना नहीं करना पड़ेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2019 06:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).