सेक्सी सीन देखने से किशोरों पर होता हैं ऐसा असर
अध्ययन में पाया गया कि सेक्सी और कामुक दृश्य देखने से किशोरों का व्यक्तित्व ‘मूलभूत रूप से प्रभावित’ होता है. 'डेली टेलीग्राफ' की खबर के अनुसार, न्यू हैम्पशायर के डार्टमाउथ कॉलेज के शोधकर्ताओं ने पाया कि युवा लोग भविष्य में अपने रिश्तों में ज्यादा जोखिम लेने में सक्षम होते हैं
लंदन: मनोवैज्ञानिकों द्वारा किए गए एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि लोकप्रिय फिल्मों में सेक्स (SEX) से जुड़े दृश्य देखने वाले किशोर युवावस्था से ही अन्य लोगों की अपेक्षा कहीं ज्यादा कामुक और सेक्स के मामलों में ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं. मनोवैज्ञानिकों ने हॉलीवुड की 700 हिट फिल्मों को लेकर किए गए अध्ययन के आधार पर कहा कि हॉलीवुड फिल्मों में पर्दे पर ज्यादा सेक्स दृश्य देखने वाले किशोरों की ज्यादा लोगों से यौन संबंध बनाने और कॉन्डोम का उपयोग नहीं करने की संभावना ज्यादा रहती है.
अध्ययन में पाया गया कि सेक्सी और कामुक दृश्य देखने से किशोरों का व्यक्तित्व ‘मूलभूत रूप से प्रभावित’ होता है. 'डेली टेलीग्राफ' की खबर के अनुसार, न्यू हैम्पशायर के डार्टमाउथ कॉलेज के शोधकर्ताओं ने पाया कि युवा लोग भविष्य में अपने रिश्तों में ज्यादा जोखिम लेने में सक्षम होते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2018 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

