धर्म

राशिफल 30 दिसंबर: जाने आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत?

30 दिसंबर 2018 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल-

राशिफल 30 दिसंबर: जाने आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत?
आज का राशिफल (Photo Credit-PTI)

30 दिसंबर 2018 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल-

मेष- आज के दिन आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी. साथ ही आप परिवार और दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें. आज के लिए आपका शुभ अंक 9 रहेगा. बैंगनी कलर आज के दिन आपके लिए शुभ होगा.

वृषभ- आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव वाला हो सकता है. हालांकि आज आपका हर काम बिना रूकावट के पूरा होगा. किसी पुराने साथी से मुलाकात हो सकती है. आज के लिए आपका शुभ अंक 6 रहेगा. गुलाबी कलर आज के दिन आपके लिए शुभ होगा.

मिथुन- आज के दिन नौकरीपेशा को लाभ होगा. साथ ही आज आपकी शादी की बात पक्की हो सकती है, यात्रा का अच्छा योग है. वाणी पर संयम रखें. आज के लिए आपका शुभ अंक 2 रहेगा. पीला कलर आज के दिन आपके लिए शुभ होगा.

कर्क- आज के दिन आप यात्रा पर जाएंगे. बड़ो का प्यार मिलेगा. साथ ही कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है, आपका तनाव दूर होगा. आज के लिए आपका शुभ अंक 3 रहेगा. पीला कलर आज के दिन आपके लिए शुभ होगा.

सिंह- आज के दिन आपका मां के साथ मतभेद होगा, ज्यादा भावुक रहेंगे. सेहत का विशेष ध्यान रखें. जमीन-जायदाद के पेपर्स बनवाते समय सावधानी बरतें. आज के लिए आपका शुभ अंक 3 रहेगा. गुलाबी कलर आज के दिन आपके लिए शुभ होगा.

कन्या- आज के दिन आपका भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे. यात्रा पर जा सकते है. आज के लिए आपका शुभ अंक 6 रहेगा. मरून कलर आज के दिन आपके लिए शुभ होगा.

तुला- आज के दिन किसी भी चीज को लेकर जिद ना करें. पैसों की तंगी आज हो सकती है. साथ ही वाणी पर काबू रखें और सेहत संभालें. आज के लिए आपका शुभ अंक 7 रहेगा. पर्पल कलर आज के दिन आपके लिए शुभ होगा.

वृश्चिक- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन कोई नया काम शुरू ना करें. आज आपको विरोधी नुकसान पहुंचाएंगे, इसलिए जरूरत है आप वाणी पर संयम रखें.आज के लिए आपका शुभ अंक 1 रहेगा. हरा कलर आज के दिन आपके लिए शुभ होगा.

धनु- आज का दिन आपके लिए बेहद खास है. आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. हालांकि ऑफिस में बॉस के साथ वाद-विवाद हो सकता है. इसलिए आप सावधानी बरतें. आज के लिए आपका शुभ अंक 8 रहेगा. लाइट ब्लू कलर आज के दिन आपके लिए शुभ होगा.

मकर- आज के दिन परिवार से मनमुटाव होगा, इसलिए आप अपने गुस्से पर काबू रखें. साथ ही सेहत बिगड़ सकती है और खर्च भी बढ़ेगा. आज के लिए आपका शुभ अंक 5 रहेगा. पीला कलर आज के दिन आपके लिए शुभ होगा.

यह भी पढ़ें- राशिफल 29 दिसंबर: जाने आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

कुंभ- आज के दिन आपको विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. जिससे आपको हानि हो सकती है. साथ ही आज बॉस से विवाद होगा. आज के लिए आपका शुभ अंक 2 रहेगा. नारंगी कलर आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा.

मीन- आज आपके लिए नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है. आपका खर्च बढ़ेगा. साथ ही किसी करीबी से वाद-विवाद हो सकता है. आज के लिए आपका शुभ अंक 4 रहेगा. हरा कलर आज के दिन आपके लिए शुभ होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2018 09:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).