धर्म

राशिफल 27 दिसंबर: जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

27 दिसंबर 2018 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल-

राशिफल 27 दिसंबर: जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन
आज का राशिफल (Photo Credit-PTI)

27 दिसंबर 2018 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल-

मेष- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. दोस्तों का साथ मिलेगा. कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.

शुभ अंक - 6

शुभ रंग - पीला

वृषभ- आज आप अपने निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. किसी पुराने करीबी से मुलाकात हो सकती है, सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ अंक - 3

शुभ रंग - हरा

मिथुन- आज आपका सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. लेकिन अपनी वाणी पर संयम रखें. कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे.

शुभ अंक - 7

शुभ रंग - नारंगी

कर्क- आज के दिन परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.

शुभ अंक - 1

शुभ रंग - भूरा

सिंह- आज आपका कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है. इसलिए सोच समझकर कार्य करें.

शुभ अंक - 5

शुभ रंग - क्रीम

कन्या- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे. परिवार का साथ मिलेगा.

शुभ अंक - 4

शुभ रंग - नीला

तुला- आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, किसी से ना उलझे. दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, आपकी सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ अंक - 2

शुभ रंग - गुलाबी

वृश्चिक- आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं. घरवालों से किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है.

शुभ अंक - 7

शुभ रंग - ग्रे

धनु- आज आप आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे. कोई अच्छी खबर आज मिल सकती है.

शुभ अंक - 2

शुभ रंग - पर्पल

मकर- आज आपको कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे. सबसे अहम बात आप जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.

शुभ अंक - 4

शुभ रंग - लाल

यह भी पढ़ें- राशिफल 26 दिसंबर: जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

कुंभ- आज आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी. सेहत का विशेष ध्यान रखें.

शुभ अंक - 4

शुभ रंग - पीला

मीन- आज आपका धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. बावजूद इसके सोच समझकर निर्णय लें. लेकिन अपनों से तनाव हो सकता है.

शुभ अंक - 6

शुभ रंग - हरा

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2018 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).