राशिफल 25 दिसंबर: जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन
25 दिसंबर 2018 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल
25 दिसंबर 2018 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल-
मेष- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. बॉस से विवाद होगा, बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी.
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
वृषभ-आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी. परिवार और दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे.
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गुलाबी
मिथुन-आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. ऑफिस में बॉस के साथ वाद-विवाद हो सकता है.
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पर्पल
कर्क- आज आपको नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है, खर्च बढ़ेगा. किसी करीबी से वाद-विवाद हो सकता है, यात्रा में रुकावट आएगी.
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नारंगी
सिंह- आज आपका मां के साथ मतभेद होगा, सेहत बिगड़ेगी, ज्यादा भावुक रहेंगे. जमीन-जायदाद के पेपर्स बनवाते समय सावधानी बरतें.
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
कन्या-आज आपको धन लाभ होगा, भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे. सोच-समझकर काम करेंगे तो ही सफलता मिलेगी.
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- बैगनी
तुला-आज आप दुविधा में रहेंगे इसलिए जरूरी फैसले टाल दें. जिद ना करें, कुछ भी बोलने से पहले एकबार जरूर सोच लें. वाणी पर काबू रखें और सेहत संभालें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ग्रे
वृश्चिक-आज आपको परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा, यात्रा पर जाएंगे. शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जल्दबाजी में कोई काम ना करें.
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नीला
धनु-आज आपका परिवार से मनमुटाव होगा, गुस्से पर काबू रखें. आपकी सेहत बिगड़ सकती है और खर्च भी बढ़ेगा.
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा
मकर-आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है, नौकरीपेशा को लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, यात्रा का योग है.
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद
कुंभ-आज आपको धन लाभ होगा, साथ ही आज नौकरी में तरक्की मिलेगी. हर काम बिना रुकवट के पूरे होंगे.
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नारंगी
यह भी पढ़ें:- राशिफल 24 दिसंबर: जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन
मीन-आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है.लेकिन आज नया काम शुरू ना करें.कोई भी फैसला सोच समझकर लें. वाणी पर संयम रखें.
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- पीला
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2018 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

