त्योहार

Ram Navami 2025: इस शुभ अवसर पर मनाई जाएगी राम नवमी! जानें इसकी तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा से जुड़े मंत्र

मान्यता है कि राम नवमी के दिन पूजा करने से भक्त को जीवन में सभी सुख प्राप्त होते हैं. जानें राम नवमी 2025 की सही तिथि और शुभ मुहूर्त.

Ram Navami 2025: इस शुभ अवसर पर मनाई जाएगी राम नवमी! जानें इसकी तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा से जुड़े मंत्र
Credit-(Latestly.Com)

Ram Navami 2025: राम नवमी का त्यौहार हिंदू संस्कृति में बहुत महत्व रखता है. इसे पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान श्री राम का अवतार हुआ था.

यही कारण है कि हर साल इस तिथि को राम नवमी के रूप में मनाया जाता है.मान्यता है कि राम नवमी के दिन पूजा करने से भक्त को जीवन में सभी सुख प्राप्त होते हैं. जानें राम नवमी 2025 की सही तिथि और शुभ मुहूर्त.ये भी पढ़े:RAM NAVAMI 2024: देश ही नहीं दुनिया में व्यापक हैं श्रीराम! जानें विभिन्न देशों में प्रचलित श्रीराम की पहचान!

राम नवमी 2025 की तिथि और समय

पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 5 अप्रैल को शाम 07:26 बजे से शुरू होगी. यह अगले दिन 6 अप्रैल को शाम 07:22 बजे समाप्त होगी. इस प्रकार राम नवमी का त्यौहार 6 अप्रैल को मनाया जाएगा.

राम नवमी के शुभ मुहूर्त

पूजा का शुभ मुहूर्त: 06 अप्रैल सुबह 11:08 बजे से दोपहर 01:39 बजे तक।

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:34 बजे से सुबह 05:20 बजे तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 2:30 बजे से शाम 0:30 बजे तक।

गोधूलि काल: शाम 6:41 बजे से शाम 7:03 बजे तक।

निशिता मुहूर्त: सुबह 12 बजे से दोपहर 12:46 बजे तक।

राम नवमी का महत्व

राम नवमी को धार्मिकता और सद्गुण का प्रतीक माना जाता है. भगवान श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम से जाना जाता है, क्योंकि उन्होंने अपने पूरे जीवन में धर्म और सत्य का पालन किया.इस दिन व्रत रखने और श्री राम की कथा सुनने से आध्यात्मिक पुण्य की प्राप्ति होती है, जिससे जीवन से नकारात्मकता दूर होती है.

राम नवमी पर जपने योग्य मंत्र

इस दिन के अवसर पर श्रद्धालु इन मंत्रो का जाप कर सकते है.

"ओम श्री रामाय नमः"

"श्री राम जय राम जय जय राम"

 

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2025 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).