Quotes on Maharashtra Day 2025: ‘सह्याद्री की छाया, जहां महाराष्ट्र का स्वाभिमान बसता है’, महाराष्ट्र दिवस पर ऐसे कोट्स भेजकर गौरवान्वित हों!
ब्रिटिश हुकूमत से स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद 1 मई 1960 को भारत सरकार ने महाराष्ट्र को एक स्वतंत्र राज्य का दर्जा देने की घोषणा की, यह दिवस महाराष्ट्र के गठन की याद दिलाता है. वस्तुतः महाराष्ट्र दिवस का इतिहास 1960 से शुरू होता है, जब संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन ने एक अलग मराठी भाषी राज्य के गठन की वकालत की, जिसका समापन 1 मई, 1960 को भाषाई पुनर्गठन के साथ हुआ, इसलिए इस दिन को ही महाराष्ट्र दिवस के नाम से मनाया जाता है.
ब्रिटिश हुकूमत से स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद 1 मई 1960 को भारत सरकार ने महाराष्ट्र को एक स्वतंत्र राज्य का दर्जा देने की घोषणा की, यह दिवस महाराष्ट्र के गठन की याद दिलाता है. वस्तुतः महाराष्ट्र दिवस का इतिहास 1960 से शुरू होता है, जब संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन ने एक अलग मराठी भाषी राज्य के गठन की वकालत की, जिसका समापन 1 मई, 1960 को भाषाई पुनर्गठन के साथ हुआ, इसलिए इस दिन को ही महाराष्ट्र दिवस के नाम से मनाया जाता है. यह दिवस मराठी भाषियों की सांस्कृतिक पहचान एवं भाषाई गौरव को उजागर करता है. यह भारत की भाषाई समानता और प्रतिनिधित्व के ढांचे के भीतर एकता, विविधता और क्षेत्रीय आकांक्षाओं का प्रतीक है. महाराष्ट्र अपनी समृद्ध विरासत, जीवंत संस्कृति और साहित्य, कला और सिनेमा में योगदान के लिए प्रसिद्ध है. महाराष्ट्र के इस गौरवशाली परंपराओं को जीवंत बनाते हुए आइये ये प्रेरक कोट्स अपने बंधु-बांधवों को साझा करें.
* आइए अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं पर गर्व करें, जो हमारे राज्य को जीवंत बनाती हैं.
महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं!
* महाराष्ट्र दिवस मनाते समय, अपनी पिछली उपलब्धियों पर विचार करें और आगे के उज्ज्वल भविष्य की आशा करें.
महाराष्ट्र दिवस पर विशेष शुभकामनाएं
* इस शुभ अवसर पर, आइए एक महाराष्ट्र के रूप में एक साथ आएं और विविधता में हमारी एकता का जश्न मनाएं.
* महाराष्ट्र की भावना हम सभी को ताउम्र प्रेरित करती रहे.’
सभी को महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं!
* आज, अपने राज्य के गौरव और इसके लोगों की उपलब्धियों का आनंद लें.
महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं!
* महाराष्ट्र दिवस के उपलक्ष्य में आइए अपनी भूमि की सुंदरता और इसके लोगों की गर्मजोशी को संजोए.
महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं!
* अपने पूर्वजों की विरासत का सम्मान करें और एक उज्जवल कल के निर्माण का प्रयास करें.
महाराष्ट्र दिवस पर भूरि-भूरि बधाइयां!
* एकता, संस्कृति और वीरता की भूमि महाराष्ट्र को सलाम!
जय महाराष्ट्र!
* जहां सह्याद्री की छाया हो, वहाँ मराठा स्वाभिमान बसता है.
महाराष्ट्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
* संस्कृति की गूंज, परंपरा का गर्व – यही है मेरा महाराष्ट्र.
महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं
* छत्रपति शिवाजी महाराज की धरती को नमन –
महाराष्ट्र दिवस पर खूब सारी बधाइयां!
* महाराष्ट्र सिर्फ एक राज्य नहीं, यह विचार है, प्रेरणा है, और संघर्ष की मिसाल है.
जय महाराष्ट्र
* जहां मराठी अस्मिता हर दिल में बसती है, वह महाराष्ट्र ही है.
बहुत बहुत शुभकामनाएं!
* आइये महाराष्ट्र दिवस पर आइये हम सब मिलकर संकल्प–एकता, समृद्धि और शांति की राह पर चलने की संकल्प लें.
जय महाराष्ट्र
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2025 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

