लाइफस्टाइल

सेक्स के दौरान पुरुष न करें ये गलतियां, महिला पार्टनर के सामने खराब हो सकती है इमेज

सेक्स के दौरान होनेवाली एक छोटी सी भी गलती सेक्स लाइफ को बर्बाद कर सकती है और इसका पूरा मजा किरकिरा हो सकता है. बात करें पुरुषों की तो उनसे सेक्स के दौरान अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिससे महिला पार्टनर के सामने उनकी छवि खराब हो सकती है.

सेक्स के दौरान पुरुष न करें ये गलतियां, महिला पार्टनर के सामने खराब हो सकती है इमेज
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

किसी भी महिला और पुरुष के लिए मानसिक प्यार (Mental Love) के साथ-साथ शारीरिक प्यार (Physical Love) भी काफी अहमियत रखता है, जिसे जाहिर करने के लिए सेक्स को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. सेक्स (Sex) पति-पत्नी के सुखी वैवाहिक जीवन (Happy Married Life) की कुंजी है. हालांकि सेक्स के दौरान कपल के बीच अच्छा तालमेल ही महिला और पुरुष को प्लेजर का एहसास दिला सकता है, जबकि सेक्स के दौरान होनेवाली एक छोटी सी गलती (Mistake)  सेक्स लाइफ (Sex Life) को बर्बाद कर सकती है और इसका पूरा मजा किरकिरा हो सकता है. बात करें पुरुषों की तो उनसे सेक्स के दौरान अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिससे महिला पार्टनर के सामने उनकी छवि खराब हो सकती है.

दरअसल, सेक्स के मामले में पुरुष ज्यादा एग्रेसिव होते हैं, इसलिए बेड पर जाते ही सेक्स करना शुरु कर देते हैं, जबकि महिलाओं को सेक्स से पहले एक रोमांटिक माहौल की जरूरत होती है. चलिए नजर डालते हैं सेक्स के दौरान पुरुषों द्वारा होनेवाली कुछ गलतियों पर.

1- फोरप्ले को अहमियत न देना

सेक्स के दौरान ज्यादातर पुरुष अपनी महिला पार्टनर के साथ फोरप्ले नहीं करते हैं. ऐसे लोग फोरप्ले के बजाय शारीरिक सेक्स को ही प्राथमिकता देते हैं, जबकि महिलाएं चाहती हैं कि सेक्स से पहले उनका पार्टनर उन्हें प्यार से अपनी बाहों में भरे, उन्हें किस करें और उनके सेंसेटिव अंगों पर अपनी प्यार भरी छुअन से उन्हें उत्तेजित करें. अगर आप भी सिर्फ बॉडी सेक्स पर ध्यान देते हैं तो इससे आपकी छवि महिला पार्टनर के सामने खराब हो सकती है. यह भी पढ़ें: Kissing है सेक्स लाइफ और सेहत के लिए फायदेमंद, 'किस' से जुड़ी ये रोचक बातें जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

2- सेक्स में जल्दबाजी करना

पुरुष बिस्तर पर जाते ही सेक्स के लिए उत्तेजित हो जाते हैं, जबकि महिलाओं का मूड बनने में थोड़ा समय लगता है. ऐसे में कई पुरुष महिला पार्टनर के मूड को नजरअंदाज कर सेक्स में उतावलापन दिखाने लगते हैं. जल्दबाजी करने की आपकी यह गलती आपकी सेक्स लाइफ के लिए घातक हो सकती है. बेहतर यही होगा कि सेक्स के पहले फोरप्ले करें और इसमें जल्दबाजी दिखाने से बचें.

3- महिला पार्टनर पर हावी होना

ऐसा जरूरी नहीं है कि जब आपका मूड सेक्स करने का हो तभी आपकी पार्टनर भी सेक्स के लिए तैयार रहे. अपनी पार्टनर की इच्छा के बगैर सेक्स के लिए उस पर हावी होने की गलती आपकी सेक्स लाइफ को खराब कर सकती है. इसलिए अगर आपकी पार्टनर सेक्स के लिए तैयार नहीं है तो उसकी इच्छा का सम्मान करें और खुद को उस पर फोर्स करने की कोशिश न करें.

4- पार्टनर की पसंद का ख्याल न रखना

अधिकांश पुरुषों को लगता है कि सेक्स के बारे में उन्हें ही सबसे ज्यादा जानकारी है, उनकी महिला पार्टनर इसके बारे में कुछ नहीं जानती. इसी गुमान में कई पुरुष पार्टनर से सेक्स के दौरान सब कुछ अपनी मर्जी से करते हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि वो सब आपकी महिला पार्टनर को भी पसंद आ रहा हो. सेक्स के दौरान किसी भी तरह की गलती से बचने के लिए बेहतर यही होगा कि आप अपनी महिला पार्टनर की पसंद और नापसंद जानने की कोशिश करें, ताकि दोनों सेक्स का भरपूर प्लेजर ले सकें. यह भी पढ़ें: महिलाओं के लिए फोरप्ले आइडियाज, पार्टनर का मूड बनाने के लिए इस तरह से दें उन्हें प्यार भरी छुअन

5- सेक्स में इमोशन को भूल जाना

अधिकांश पुरुष सेक्स के दौरान सिर्फ अपने प्लेजर के बारे में सोचते हैं. उनके लिए सेक्स सिर्फ फिजिलक होता है और उनमें भावनात्मक जुड़ाव की कमी होती है. जबकि महिलाएं सेक्स में सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि भावनात्मक रुप से भी शामिल होती हैं. ऐसे में अगर आपकी महिला पार्टनर को ये लगे कि आप सिर्फ फिजिकल प्लेजर के लिए उनके साथ इंटीमेट हो रहे हैं तो उनके लिए सेक्स एक सुखद नहीं, बल्कि बुरा अनुभव साबित हो सकता है.

बहरहाल, आपकी सेक्स लाइफ बेहतर बनी रहे और आपकी पार्टनर भी आपसे खुश रहे, इसलिए बेहतर यही होगा कि सेक्स के दौरान आप इस तरह की गलतियों को करने से बचें.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2019 09:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).