लाइफस्टाइल

March 8, 2021 Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत

8 मार्च 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल- मेष- आज के दिन आपका भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे. वृषभ-आज आपके लिए नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है. मिथुन- आज आपको धन लाभ होगा. हालांकि आज आपका हर काम बिना रूकावट के पूरा होगा

March 8, 2021 Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : File Photo)

8 मार्च 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल-

मेष- आज के दिन आपका भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे. कोई भी काम हो तो सोच समझकर करें. आज जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें. आज के लिए आपका शुभ अंक 5 रहेगा.

वृषभ-आज आपके लिए नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है. आपका खर्च बढ़ेगा. साथ ही किसी करीबी से वाद-विवाद हो सकता है. आज के लिए आपका शुभ अंक 1 रहेगा.

मिथुन- आज आपको धन लाभ होगा. हालांकि आज आपका हर काम बिना रूकावट के पूरा होगा. किसी पुराने साथी से मुलाकात हो सकती है. आज के लिए आपका शुभ अंक 3 रहेगा.

कर्क- आज के दिन परिवार से मनमुटाव होगा, इसलिए आप अपने गुस्से पर काबू रखें. साथ ही सेहत बिगड़ सकती है. किसी पुराने करीबी दोस्त से मुलाकात हो सकती है. आज के लिए आपका शुभ अंक 9 रहेगा. .

सिंह- आज के दिन नौकरीपेशा को लाभ होगा. साथ ही आज आपकी शादी की बात पक्की हो सकती है, यात्रा का अच्छा योग है. गाड़ी संभलकर चलाएं. आज के लिए आपका शुभ अंक 2 रहेगा.

कन्या- आज के दिन आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी. साथ ही आप परिवार और दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. वाणी पर संयम रखें. आज के लिए आपका शुभ अंक 4 रहेगा.

तुला- आज के दिन किसी से ना उलझें. कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है, आपका तनाव दूर होगा. आज के लिए आपका शुभ अंक 8 रहेगा.

वृश्चिक- आज के दिन किसी भी चीज को लेकर जिद ना करें, कोई अच्छी खबर आज आपको मिल सकती है. करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा है. आज के लिए आपका शुभ अंक 5 रहेगा.

धनु- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन कोई नया काम शुरू ना करें. आज आपको विरोधी नुकसान पहुंचाएंगे, घर में बड़ो के साथ मनमुटाव हो सकता है.आज के लिए आपका शुभ अंक 1 रहेगा.

मकर-आज का दिन आपके लिए बेहद खास है. आपको हर काम में सफलता मिलेगी. हालांकि ऑफिस में बॉस के साथ वाद-विवाद हो सकता है. इसलिए आप सावधानी बरतें. आज के लिए आपका शुभ अंक 3 रहेगा.

कुंभ- आज के दिन आपका मां के साथ मतभेद होगा, ज्यादा भावुक रहेंगे.करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत खास है. जमीन-जायदाद के पेपर्स बनवाते समय सावधानी बरतें. आज के लिए आपका शुभ अंक 7 रहेगा.

मीन- आज के दिन विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं. कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना करें. जिससे आपको हानि हो सकती है.आज के लिए आपका शुभ अंक 4 रहेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2021 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).