लाइफस्टाइल

March 3, 2021 Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत

3 मार्च 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज आपको परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा. शुभ समाचार मिलने की संभावना है, वृषभ-आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी.

March 3, 2021 Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : File Photo)

3 मार्च 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल-

मेष- आज आपको परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा. शुभ समाचार मिलने की संभावना है, तनाव दूर होगा. आज सेहत का विशेष ध्यान रखें.

वृषभ-आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी. परिवार और दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. किसी से न उलझें. जल्दबाजी से परहेज करें.

मिथुन-आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है, नौकरीपेशा को लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.

कर्क- आज आपका परिवार से मनमुटाव होगा, गुस्से पर काबू रखें. सेहत बिगड़ सकती है और खर्च भी बढ़ेगा. कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें.

सिंह- आज आपको धन लाभ होगा, भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे. सोच-समझकर काम करेंगे तो ही सफलता मिलेगी. किसी से ना उलझें.

कन्या-आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है. लेकिन आज नया काम शुरू ना करें. विरोधी नुकसान पहुंचाएंगे, वाणी पर संयम रखें. माता-पिता की बात न टालें.

तुला- आज आपको धन लाभ होगा, नौकरी में तरक्की मिलेगी. हर काम बिना रुकवट के पूरे होंगे. परिवार से मनमुटाव हो सकता है. गाड़ी संभलकर चलाएं.

वृश्चिक- आज खर्च बढ़ेगा. किसी करीबी से वाद-विवाद हो सकता है, यात्रा में रुकावट आएगी. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है. किसी पुराने साथी से मुलाकात हो सकती है.

धनु- आज आप दुविधा में रहेंगे इसलिए जरूरी फैसले टाल दें. जिद ना करें, वाणी पर काबू रखें और सेहत संभालें. दोस्त से मुलाकात हो सकती है. प्रेमी से झगड़ा हो सकता है.

मकर- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. बॉस के साथ वाद-विवाद हो सकता है. माता-पिता की कोई भी बात ना टालें. नौकरी के लिहाज से अच्छा दिन है.

कुंभ- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. बॉस से विवाद होगा. बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी. तबियत का विशेष ध्यान रखें.

मीन- आज आपका मां के साथ मतभेद होगा, सेहत बिगड़ेगी, ज्यादा भावुक रहेंगे. जमीन-जायदाद के पेपर्स बनवाते समय सावधानी बरतें. बॉस से विवाद हो सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2021 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).