lunar Eclipse 2022: प्रसार भारती और नासा के अनुसार भारत के अधिकांश शहरों में दिखेगा रक्तिम चंद्रमा की दिव्य आभा! जानें कैसे मिलता है चांद को सुर्ख लाल रंग?
आंशिक सूर्य ग्रहण के कुछ ही सप्ताह बाद भारत ही नहीं दुनिया भर के तमाम देश चंद्र ग्रहण का नजारा देखने के लिए बेताब हैं. प्रसार भारती न्यूज़ सर्विसेज के नवीनतम ट्वीट के माध्यम से यह सूचित किया गया है कि 8 नवंबर, मंगलवार को पूर्ण चंद्र ग्रहण लग रहा है. ग्रहण के दौरान चंद्रमा तांबई लाल रंग में दर्शन देगा, खगोल शास्त्रियों ने इसलिए इसका नाम ‘ब्लड मून’ रखा है...
lunar Eclipse 2022: आंशिक सूर्य ग्रहण के कुछ ही सप्ताह बाद भारत ही नहीं दुनिया भर के तमाम देश चंद्र ग्रहण का नजारा देखने के लिए बेताब हैं. प्रसार भारती न्यूज़ सर्विसेज के नवीनतम ट्वीट के माध्यम से यह सूचित किया गया है कि 8 नवंबर, मंगलवार को पूर्ण चंद्र ग्रहण लग रहा है. ग्रहण के दौरान चंद्रमा तांबई लाल रंग में दर्शन देगा, खगोल शास्त्रियों ने इसलिए इसका नाम ‘ब्लड मून’ रखा है. प्रसार भारती के अनुसार यह चंद्र ग्रहण 8 नवंबर, 2022, मंगलवार को अपराह्न काल में 03.46 PM बजे से 4.29 PM बजे तक दिखेगा. प्रसार भारती न्यूज़ सर्विस के ट्वीट के माध्यम से बताया गया है कि चंद्रोदय के समय भारत के सभी स्थानों से पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा. यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2022 on 8 November: भारत में कब और कहां दिखाई देगा पूर्ण चंद्रग्रहण, यहां पढ़े पूरी डिटेल
जानें क्या कहता है नासा?
उधर नासा ने भी भारत के समस्त शहरों से साल के इस अंतिम चंद्र ग्रहण के दिखने की पुष्टि की है. नासा ने ट्वीट कर बताया है कि 8 नवंबर, 2022 को चंद्रमा पृथ्वी की छाया से गुजरेगा और सुर्ख लाल रंग का हो जायेगा. नासा के अनुसार लगभग 3 वर्षों के लिए अंतिम पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, यानी इसके बाद अगले तीन वर्ष तक भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण नहीं लगेगा. इसलिए अब यह सुनिश्चित करें कि यह आपके शहर में कब दिखाई दे रहा है. नासा के अनुसार, जिस समय चंद्र ग्रहण लगेगा वह हमारे ब्रह्मांड में होने वाले किसी चमत्कार जैसा होगा, जिसे देखना बेहद सुखद होगा, आइये जानें इसे नग्न आंखों से कैसे देखा जा सकता है.
चंद्र ग्रहण 2022: लाइव स्ट्रीम कैसे देखें?
Time and Date.com, न्यू मैक्सिको के रोसवेल में स्थित अपने मोबाइल वेधशाला के माध्यम से चंद्र ग्रहण का सीधा प्रसारण करेगा. यह सैन डिएगो, कैलिफोर्निया और ऑस्ट्रेलिया में पर्थ से लाइव फीड प्राप्त करेगा. लाइव स्ट्रीम 4.00 AM EST (1:30 PM IST) से शुरू होने वाली है.
चंद्र ग्रहण में तांबई लाल रंग में कैसे बदल जाता है चंद्रमा?
ब्लड मून के रूप में पहचाना जाने वाला पूर्ण चंद्र ग्रहण, तब होता है, जब पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पृथ्वी की गहरी छत्र छाया में चला जाता है और पृथ्वी के वायुमंडल द्वारा पहली फ़िल्टर की गई रोशनी प्राप्त करता है. इस चरण में, चंद्रमा लाल-तांबे में बदल जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2022 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

