धर्म

राशिफल 20 दिसंबर: जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

20 दिसंबर 2018 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरुवार यानि आज का राशिफल

राशिफल 20 दिसंबर: जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन
20 दिसंबर का राशिफल (File Photo)

20 दिसंबर 2018 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल-

मेष- आज आप गलत कार्यों से दूर रहें और बेफिजूल खर्च ना करें. अपनी सेहत सुधारें और मन लगाकर काम करें.

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- हरा

वृषभ- आज के दिन आप अधिकारियों से ना उलझें, फिजूलखर्च ना करें. विवादों से दूर रहें और अपने बच्चों का ख्याल रखें.

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- नीला

मिथुन- आप आज नया काम शुरू ना करें, विवादों से दूर रहें. बच्चों के पीछे पैसा खर्च होगा, हो सके तो यात्रा टाल दें.

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- क्रीम कलर

कर्क- आज के दिन अपनों के साथ टकराव होगा, जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें. आज महिलाओं से ना उलझें और समय का सदुपयोग करें.

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- सफेद

सिंह- आज के दिन आपकी किसी पुराने दोस्त के साथ मुलाकात हो सकती है. आज आपका मन शांत रहेगा. आज के दिन आपकी सेहत अच्छी रहेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक ना हों.

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- हरा

कन्या- आज के दिन आप मीठी वाणी से सभी का दिल जीतेंगे, सभी कार्य पूरे होंगे. आज आपको धन लाभ होगा और परिवार में खुशहाली आएगी.

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- बैगनी

तुला- आज आपका दिन बेहद ही सामान्य रहेगा, कोई पुराना काम बन सकता है. आज आपका ज्वेलरी और कपड़ों पर पैसा खर्च होगा, बाहर घूमने जाएंगे.

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- पीला

वृश्चिक- आप आज सोच-समझकर बात करें, करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है. गाड़ी संभलकर चलाएं.

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- लाल

धनु- आज आपकी इनकम बढ़ेगी, गुस्से पर संयम बनाए रखें. सेहत अच्छी रहेगी. किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है.

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- नारंगी

मकर- आज के दिन आपका पैसा और मान-सम्मान बढ़ेगा, कोर्ट से जुड़े मामलों को लेकर अच्छी खबर आ सकती है.बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी.

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- मरून

कुंभ- आज आप पूरी योजना के साथ काम पूरा करेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी को लेकर अच्छी खबर आ सकती है.

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- गुलाबी

मीन- आज के दिन आपको धन लाभ होगा, आज के दिन आपके काम की तारीफ होगी लेकिन विवादों से दूर रहें. किसी से भी बात करते वक्त शब्दों पर विशेष ध्यान दें.

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- हरा

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2018 08:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).