सुबह जल्दी उठने की अपना लीजिए आदत, क्योंकि इससे शरीर को होते हैं कई फायदे

आपने अक्सर अपने घर के बड़े-बुजुर्गों से यह सुना ही होगा कि सुबह जल्दी उठना चाहिए, पर क्या करें सुबह की नींद इतनी प्यारी और गहरी होती है कि उठा ही नहीं जाता है. पर क्या आप जानते हैं कि सुबह उठना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है. जी हां, सुबह उठने से शरीर को कई तरह से फायदे होते हैं.

सुबह जल्दी उठने के फायदे (Photo Credits: Facebook)

आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अधिकांश लोग रात में देर से सोते (Sleeping Late night) हैं और सुबह जल्दी (Get Up early in the morning) उठकर ऑफिस भागते हैं. ऐसे में अक्सर यह लगता है कि कुछ देर और सोने को मिल जाता तो कितना अच्छा होता, लेकिन छुट्टी के दिन लोग सुबह देर तक चद्दर तानकर सोते हैं और अपनी नींद (Sleep)  पूरी करते हैं. आपने अक्सर अपने घर के बड़े-बुजुर्गों से यह सुना ही होगा कि सुबह जल्दी उठना चाहिए, पर क्या करें सुबह की नींद इतनी प्यारी और गहरी होती है कि उठा ही नहीं जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह उठना सेहत के लिए कितना फायदेमंद (Beneficial for Health) होता है. जी हां, सुबह उठने से शरीर को कई तरह से फायदे (benefits) होते हैं.

चलिए जानते हैं सुबह जल्दी उठने के सेहतमंद फायदे, जिन्हें जानने के बाद यकीनन आलस छोड़कर आप हर रोज सुबह जल्दी उठने की आदत अपना लेंगे.

1- तनाव और चिड़चिड़ेपन से आजादी

आज के इस दौर में अधिकांश लोग तनाव से घिरने लगे है और चिड़चिड़ेपन के आदी हो गए हैं. ऐसे में अगर आप सुबह जल्दी उठने की आदत को अपना लेते हैं तो इससे आप अपनी इस समस्या से आसानी से निजात पा सकते हैं और आपका जीवन भी खुशियों से भर सकता है. यह भी पढ़ें: Weight Loss के लिए जिम व डायटिंग की जरूरत नहीं, इस तरह से सोएं और अपना वजन घटाएं

2- सोचने-समझने की बढ़ती है क्षमता

अगर आप सुबह देर से उठते हैं तो पूरे दिन सुस्ती और आलस आपको घेरे रह सकता है, लेकिन सुबह जल्दी उठने से आपके सोचने-समझने की क्षमता का विकास होता है. सुबह उठने वालों की सोचने की सक्रियता बढ़ती है और किसी भी काम में ध्यान आसानी से केंद्रित होता है.

3- तन और मन को मिलती है एनर्जी

सुबह में सूर्योदय से पहले उठना तन और मन दोनों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. कहा जाता है कि सुबह उठने के बाद उगते हुए सूर्य को देखना, परिंदों को चहचहाते हुए देखना और फूलों को खिलते हुए देखना मन को बहुत सुकून पहुंचाता है. सुबह का सुहाना मौसम तन और मन को ऊर्जा प्रदान करता है.

4- दिनभर रहते हैं ऊर्जावान

सुबह उठने वाले लोग अपने कामों को सुनियोजित तरीके से कर पाते हैं. इतना ही नहीं इससे व्यक्ति की सोच सकारात्मक होती है और वो अपने काम-काज को सही दिशा में अंजाम दे पाते हैं. सुबह उठनेवाले लोगों से आलस कोसों दूर भागता है और दिनभर शरीर ऊर्जावान रहता है. यह भी पढ़ें: नींद की गोलियां खाकर है सोने की आदत तो आपको जरूर पता होने चाहिए इसके ये साइड इफेक्ट्स

5- सही समय पर कर पाते हैं नाश्ता

कई बार देर से उठने के कारण लोग नाश्ता नहीं कर पाते हैं, जिसका असर सेहत पर पड़ता है. हालांकि सुबह का नाश्ता सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसलिए हर हाल में सुबह का नाश्ता करना चाहिए. सुबह जल्दी उठने और समय पर हेल्दी नाश्ता करने से शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड