Trent Rockets vs Sunrisers Leeds Live Streaming: द हंड्रेड 2026 विमेंस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज (16 अगस्त) लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन में खेला जाएगा. खिताबी मुकाबले में ट्रेंट रॉकेट्स विमेंस टीम का सामना सनराइजर्स लीड्स विमेंस टीम से होगा. ट्रेंट रॉकेट्स ने लीग चरण में शीर्ष स्थान हासिल कर सीधे फाइनल में जगह बनाई, जबकि सनराइजर्स लीड्स ने एलिमिनेटर मुकाबला जीतकर फाइनल का टिकट कटाया. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है. आइए जानते हैं कि भारत समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में इस मैच का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं. IND vs SL 1st Test Match Day 2 Stumps Scorecard: पहली पारी में भारत का स्कोर 460 के पार पहुंचा, ऐसा रहा दूसरा दिन
ट्रेंट रॉकेट्स बनाम सनराइजर्स लीड्स विमेंस मैच की जानकारी
- मैच: ट्रेंट रॉकेट्स विमेंस vs सनराइजर्स लीड्स विमेंस, द हंड्रेड 2026 फाइनल
- तारीख: 16 अगस्त 2026 (रविवार)
- स्थान: लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन
- समय: शाम 6:45 बजे (भारतीय समय)
भारत में कहां देखें लाइव?
भारत में ट्रेंट रॉकेट्स बनाम सनराइजर्स लीड्स विमेंस फाइनल का लाइव टेलीकास्ट Star Sports Network पर होगा. वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.
अन्य देशों में कहां देखें लाइव?
- यूनाइटेड किंगडम: Sky Sports, BBC Two और BBC iPlayer
- अमेरिका और कनाडा: Willow TV और Sling TV
- ऑस्ट्रेलिया: Fox Cricket और Kayo Sports
- पाकिस्तान: Tapmad
- न्यूजीलैंड: Sky Sport NZ और Sky Sport NOW
- मिडिल ईस्ट और नॉर्थ अफ्रीका: Cricbuzz TV
- सब-सहारा अफ्रीका: SuperSport और SuperSport App
दोनों टीमों का प्रदर्शन
ट्रेंट रॉकेट्स विमेंस ने पूरे सीजन में शानदार क्रिकेट खेली और अंक तालिका में पहले स्थान पर रहते हुए सीधे फाइनल में जगह बनाई. टीम की ओर से लौरा वोल्वार्ड्ट ने 221 रन बनाए हैं, जबकि टिली कोर्टीन-कोलमैन ने 13 विकेट लेकर गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई है.
दूसरी तरफ सनराइजर्स लीड्स विमेंस ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए एलिमिनेटर मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया. टीम की स्टार बल्लेबाज फोएबे लिचफील्ड 289 रन के साथ शानदार फॉर्म में हैं. वहीं भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने 12 विकेट लेकर गेंदबाजी में अहम योगदान दिया है. दोनों टीमों के बीच द हंड्रेड में अब तक पांच मुकाबले खेले गए हैं. इनमें सनराइजर्स लीड्स ने तीन और ट्रेंट रॉकेट्स ने दो मैच जीते हैं. ऐसे में फाइनल मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2026 06:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).