लाइफस्टाइल

क्या Aspirin कैंसर को फैलने से रोक सकती है? नई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

वैज्ञानिकों का मानना है कि कैंसर के फैलने की शुरुआती अवस्था में इम्यून सिस्टम उसे खत्म कर सकता है. Aspirin इस प्रक्रिया को और मजबूत बनाती है और कैंसर को बढ़ने से रोकने में मदद करती है.

क्या Aspirin कैंसर को फैलने से रोक सकती है? नई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
Representational Image | Pixabay

कैंसर के इलाज की दिशा में एक नई रिसर्च ने उम्मीद की किरण जगाई है. जर्नल 'नेचर' में पब्लिश हुए एक अध्ययन के अनुसार, वैज्ञानिकों ने यह पता लगाया है कि एस्पिरिन (Aspirin) शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune System) को सक्रिय करके कुछ प्रकार के कैंसर के फैलाव (मेटास्टेसिस) को रोकने में मदद कर सकती है.

विटामिन B12 की कमी होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये लक्षण, जानिए सेहत के लिए क्यों है यह बेहद जरूरी.

रिसर्च के अनुसार, कई मरीजों को शुरुआती स्टेज में ट्यूमर हटाने के लिए सर्जरी जैसी उपचार प्रक्रियाएं दी जाती हैं. हालांकि, कई मामलों में कैंसर के छोटे-छोटे सेल्स शरीर के अन्य हिस्सों में रह जाते हैं और समय के साथ फैलने लगते हैं. इस स्थिति को मेटास्टेसिस कहा जाता है.

कैसे काम करता है एस्पिरिन?

वैज्ञानिकों का मानना है कि कैंसर के फैलने की शुरुआती अवस्था में इम्यून सिस्टम उसे खत्म कर सकता है. Aspirin इस प्रक्रिया को और मजबूत बनाती है और कैंसर को बढ़ने से रोकने में मदद करती है.

Dark Chocolate Benefits: आयरन की कमी को दूर करने के लिए खाएं डार्क चॉकलेट, हार्ट हेल्थ भी रहेगी अच्छी.

Aspirin कैसे कैंसर को रोकती है?

वैज्ञानिकों ने ARHGEF1 नामक सिग्नल को ट्रेस किया, जो तब सक्रिय होता है जब T-कोशिकाएं (T-Cells) थ्रोम्बोक्सेन A2 (TXA2) नामक क्लॉटिंग फैक्टर के संपर्क में आती हैं. TXA2 रक्त में मौजूद प्लेटलेट्स द्वारा उत्पादित होता है, जो खून को जमाने का काम करता है. हालांकि, यह दिल के दौरे और स्ट्रोक जैसी समस्याओं का कारण भी बन सकता है.

Aspirin TXA2 को कैसे प्रभावित करता है?

एस्पिरिन TXA2 के उत्पादन को कम करता है, जिससे खून के जमने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है. रिसर्च के अनुसार इससे टी-सेल्स की सक्रियता बनी रहती है, जो कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने में सक्षम होती हैं. इस रिसर्च में चूहों पर किए गए परीक्षणों में पाया गया कि जिन चूहों को एस्पिरिन दी गई, उनमें कैंसर का फैलाव कम हुआ.

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर राहुल रॉयचौधरी ने कहा, "यह खोज एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है, जिससे प्रारंभिक कैंसर वाले मरीजों में कैंसर के दोबारा होने को रोका जा सकता है."

Aspirin के अन्य फायदे

एस्पिरिन एक बहुउपयोगी दवा है, जो दर्द निवारण, बुखार कम करने और रूमेटाइड आर्थराइटिस जैसी सूजन संबंधी बीमारियों के इलाज में भी इस्तेमाल की जाती है. इसके अलावा, हृदय रोगियों के लिए कम मात्रा में एस्पिरिन का उपयोग दिल के दौरे और स्ट्रोक को रोकने में मदद करता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2025 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).