Gudi Padwa 2023 Mehndi Designs: गुड़ी पड़वा के इस शुभअवसर पर मेहंदी से अपने हाथों की सुंदरता में लगाएं चार चांद, यहाँ देखें लेटेस्ट विडियो
mehendi (Photo Credits: YOUTUBE)

Gudi Padwa 2023 Mehndi Designs: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को देश के विभिन्न हिस्सों में नए साल का त्योहार मनाया जाता है, यह हिंदू नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है और चैत्र महीने के पहले दिन पड़ता है, जो आमतौर पर मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में पड़ता है जिसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है. गुड़ी का अर्थ है ध्वज या पताका और पड़वा का मतलब है प्रतिपदा. इस दिन लोग अपने घर की छतों पर गुड़ी यानी पताका फहराते हैं, जिसे विजय का प्रतीक माना जाता है. गुड़ी पड़वा का त्योहार महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और गोवा में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन महिलाएं खूब सज धज कर गुड़ी पड़वा की पूजा करती हैं ऐसे में महिलाओं को ख़ास तौर अपने सोलह श्रृंगार के साथ मेहँदी भी लगाती है जो उनकी खूबसूरती बढ़ाने का कम करती है. ऐसे में हम आपके लिए लाये हें कुछ खास मेहँदी डिजाईन जो आपकी खूबसूरती में चार चाँद लगाएगी.