नये साल 2024 के कुछ दिन शेष रह गए हैं. एक तरफ नववर्ष के जश्न का रोमांच है, वहीं जनवरी मास में पड़ने वाले व्रत एवं त्योहारों के बारे में जानने की भी उत्सुकता है. सरसरी तौर पर कहा जाये तो हिंदू पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति से व्रत एवं पर्वों की शुरुआत होगी, और क्रमशः लोहड़ी, पुत्रदा एकादशी, भौम प्रदोष मनाए जाएंगे. इस माह के महात्म्य की बात करें तो बता दें कि भीष्म पितामह ने उत्तरायण के बाद माघ माह में शुक्ल पक्ष की अष्टमी को भगवान श्रीकृष्ण को प्रणाम कर अंतिम सांस ली थी. इसी महीने से माघ मेला प्रारंभ होता है. आइये जानते हैं, जनवरी 2024 में पड़ने वाले व्रत, त्यौहार एवं विशेष दिवसों के बारे में...
जनवरी माह के व्रत त्योहार की विस्तृत सूची
01 जनवरी 2024, (सोमवार) नववर्ष सेलिब्रेशन, वैश्विक परिवार दिवस
03 जनवरी 2024, (बुधवार) मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, सावित्री बाई फुले जयंती
04 जनवरी 2024, (गुरुवार) कालाष्टमी, रुक्मिणी अष्टमी, अंतरराष्ट्रीय विश्व ब्रेल दिवस
06 जनवरी 2024, (शनिवार) पार्श्वनाथ जयंती, गुरु गोकुलदास जयंती, विश्व युद्ध अनाथ दिवस
07 जनवरी 2024 (रविवार) सफला एकादशी व्रत, चंद्रप्रभु जयंती
09 जनवरी 2024 (मंगलवार) भौम प्रदोष व्रत, शिव चतुर्दशी, मासिक शिवरात्रि, प्रवासी भारतीय दिवस
10 जनवरी 2024 (बुधवार) विश्व हिंदी दिवस
11 जनवरी, 2024 (गुरुवार) अमावस्या, लाल बहादुर शास्त्री पुण्यतिथि दिवस, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू
12 जनवरी, 2024 (शुक्रवार) स्वामी विवेकानंद जयंती, महेश योगी जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस,
13 जनवरी, 2024 (शनिवार) लोहड़ी, मुस्लिम रज्जब मास प्रारंभ।
14 जनवरी, 2024 (रविवार) गणेश का विनायक चतुर्थी
15 जनवरी, 2024 (सोमवार) पोंगल, खिचड़ी, मकर संक्रांति, खरमास समाप्त, थल सेना दिवस
16 जनवरी, 2024 (मंगलवार) बिहू पर्व, स्कंद षष्ठी व्रत
17 जनवरी, 2024 (बुधवार) गुरु गोविंद सिंह जयंती, विश्व धर्म दिवस
21 जनवरी, 2024 (रविवार) पुत्रदा एकादशी व्रत,
23 जनवरी, 2024 (मंगलवार) भौम प्रदोष व्रत, सुभाष चंद्र बोस जयंती.
24 जनवरी, 2024 (बुधवार) राष्ट्रीय बालिका दिवस
25 जनवरी, 2024 (गुरुवार) पौष पूर्णिमा, हजरत अली जयंती, राष्ट्रीय पर्यटन दिवस, राष्ट्रीय मतदाता दिवस
26 जनवरी, 2024 (शुक्रवार) भारतीय गणतंत्र दिवस, अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस, माघ मास प्रारंभ
27 जनवरी, 2024 (शनिवार) अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस
28 जनवरी, 2024 (रविवार) डेटा गोपनीयता दिवस, लाला लाजपत राय जयंती, विश्व कुष्ठ रोग दिवस
29 जनवरी, 2024 (सोमवार) लम्बोदर संकष्टी चतुर्थी, सकट चौथ
30 जनवरी, 2024 (मंगलवार) महात्मा गांधी पुण्यतिथि, शहीद स्मृति दिवस, कुष्ठ रोग निवारण दिवस।













QuickLY