Vijayadashami 2025 Wishes: शुभ विजयादशमी! इन मनमोहक WhatsApp Status, GIF Greetings, Wallpapers, HD Images के जरिए दें बधाई
महा नवमी के अगले दिन विजयादशमी यानी दशहरे का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन भक्त मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जित करते हैं और कई जगहों पर इस दिन लंकापति रावण के पुतले का दहन किया जाता है. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन मनमोहक विशेज, वॉट्सऐप स्टेटस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉलपेपर्स, एचडी इमेजेस के जरिए अपनों को विजयादशमी की बधाई दे सकते हैं.
Vijayadashami 2025 Wishes in Hindi: आदिशक्ति मां दुर्गा (Maa Durga) की उपासना के नौ दिवसीय पर्व नवरात्रि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया जाता है. वैसे तो साल में चार बार नवरात्रि पड़ती है, लेकिन चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) और शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri) के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस साल 22 सितंबर 2025 से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हुई थी और 2 अक्टूबर 2025 को विजयादशमी यानी दशहरे का त्योहार मनाया जा रहा है. बता दें कि पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना के बाद अष्टमी (Ashtami) और नवमी (Navami) तिथि को कन्या पूजन व हवन करके जहां लोग अपना व्रत पूर्ण करते हैं तो वहीं महा नवमी के अगले दिन विजयादशमी का त्योहार मनाया जाता है. यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल अश्विन शुक्ल प्रतिपदा से अश्विन शुक्ल नवमी तक शारदीय नवरात्रि मनाई जाती है, जबकि अश्विन शुक्ल दशमी के दिन विजयादशमी (Vijayadashami) यानी दशहरे (Dussehra) का त्योहार मनाया जाता है.
महा नवमी के अगले दिन विजयादशमी यानी दशहरे का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन भक्त मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जित करते हैं और कई जगहों पर इस दिन लंकापति रावण के पुतले का दहन किया जाता है. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन मनमोहक विशेज, वॉट्सऐप स्टेटस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉलपेपर्स, एचडी इमेजेस के जरिए अपनों को विजयादशमी की बधाई दे सकते हैं.





बहरहाल, विजयादशमी यानी दशहरे से जुड़ी पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्री राम ने पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा की उपासना करने के बाद दसवें दिन लंकापति रावण का संहार किया था, इसलिए दशहरे का त्योहार मनाया जाता है. वहीं अन्य कथा के अनुसार, मां दुर्गा ने नौ दिनों तक महिषासुर से भयंकर युद्ध किया था और दसवें दिन उसका संहार किया था, इसलिए इसे विजयादशमी के तौर पर मनाया जाता है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2025 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

