Ravan Dahan By PM Modi: विजयादशमी के मौके पर दिल्ली के DDA ग्राउंड में पीएम मोदी के हाथों हुआ 'रावण दहन' देखें वीडियो
Photo Credits ANI

Ravan Dahan By PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दशहरा के मौके पर  दिल्ली के DDA ग्राउंड में आयोजित रामलीला के कार्य्रकम में पहुंचे. इस ख़ास मौके पर प्रधानमंत्री के हाथों तीर मारकर रावण का दहन किया गया. रावण दहन से पहले पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि  हमें ध्यान रखना है कि आज रावण का धहन सिर्फ पुतले का धहन न हो, ये दहन हो हर उस विकृति का जिस कारण से समाज का आपसी सौहार्द बिगड़ता है, ये दहन हो उन शक्तियों का जो जातिवाद और क्षेत्रवाद के नाम पर मां भारती को बांटने का प्रयास करती हैं। ये दहन हो उन विचारों का जिनमें भारत का विकास नहीं स्वार्थ की सिद्धि निहित है.

Video: