त्योहार

Happy Teacher's Day 2021 Wishes: टीचर्स डे पर इन प्यारे हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Messages, Quotes, GIF Greetings के जरिए जताएं अपने शिक्षकों का आभार

शिक्षक दिवस पर देश के तमाम शिक्षकों को शिक्षा क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए के लिए सम्मानित किया जाता है. हर छात्र इस दिन अपने-अपने तरीके से शिक्षकों के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर करता है. इस खास अवसर पर आप इन प्यारे हिंदी विशेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेजेस, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए अपने शिक्षकों के प्रति आभार जता सकते हैं.

Happy Teacher's Day 2021 Wishes: टीचर्स डे पर इन प्यारे हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Messages, Quotes, GIF Greetings के जरिए जताएं अपने शिक्षकों का आभार
टीचर्स डे 2021 (Photo Credits: File Image)

Teacher's Day 2021 Wishes in Hindi: हर साल 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस (World Teacher's Day) मनाया जाता है, जिसे अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस (International Teacher's Day) भी कहा जाता है, लेकिन इससे ठीक एक महीने पहले यानी 5 सितंबर को भारत में शिक्षक दिवस यानी टीचर्स डे (Teacher's Day) मनाया जाता है. शिक्षा के महत्व और उसमें शिक्षकों (Teachers) की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करने के मकसद से ही शिक्षक दिवस को मनाया जाता है. शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को उनकी शिक्षा और शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है. भारत में देश के पहले उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति रहे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है. उनका जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था और शिक्षा क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति सम्मान जाहिर करने के लिए उनकी जयंती पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है.

शिक्षक दिवस पर देश के तमाम शिक्षकों को शिक्षा क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए के लिए सम्मानित किया जाता है. हर छात्र इस दिन अपने-अपने तरीके से शिक्षकों के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर करता है. इस खास अवसर पर आप इन प्यारे हिंदी विशेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेजेस, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए अपने शिक्षकों के प्रति आभार जता सकते हैं.

1- रोशनी बनकर आए जो हमारी जिंदगी में,

ऐसे गुरुओं को मैं प्रणाम करता हूं,

जमीन से आसमान तक पहुंचाने का जो रखते हैं हुनर,

ऐसे टीचर्स को मैं दिल से सलाम करता हूं.

टीचर्स डे की शुभकामनाएं

टीचर्स डे 2021 (Photo Credits: File Image)

2- गुरु तेरे उपकार का,

कैसे चुकाऊं मैं मोल,

लाख कीमती धन भला,

गुरु हैं मेरे अनमोल...

टीचर्स डे की शुभकामनाएं

टीचर्स डे 2021 (Photo Credits: File Image)

3- जल जाता है वो दीये की तरह,

कई जीवन रोशन कर जाता है.

कुछ इसी तरह से हर गुरु,

अपना फर्ज निभाता है.

टीचर्स डे की शुभकामनाएं

टीचर्स डे 2021 (Photo Credits: File Image)

4- सही क्या है गलत क्या है,

ये सबक पढ़ाते हैं आप,

झूठ क्या है और सच क्या,

ये बात समझाते हैं आप,

जब सूझता नहीं कुछ भी,

राहों को सरल बनाते हैं आप.

टीचर्स डे की शुभकामनाएं

टीचर्स डे 2021 (Photo Credits: File Image)

5- आपसे ही सीखा, आपसे ही जाना

आप ही को हमने गुरु हैं माना,

सीखा हैं सब कुछ आपसे हमने,

कलम का मतलब आपसे है जाना

टीचर्स डे की शुभकामनाएं!

टीचर्स डे 2021 (Photo Credits: File Image)

दरअसल, दुनिया के अलग-अलग देशों में शिक्षक दिवस विभिन्न तारीखों पर मनाया जाता है. भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक और एक आस्थावान हिंदू विचारक थे. उनके इन्ही गुणों को कारण साल 1954 में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया था. इस दिवस को शिक्षा के महत्व और उसमें शिक्षक की भूमिका के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2021 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).