Shivrajyabhishek Diwas 2024 Wishes in Marathi: शिवराज्याभिषेक दिवस की इन शानदार मराठी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
मराठा साम्राज्य को एक संप्रभु स्वतंत्र राज्य के रूप में सार्वभौमिक मान्यता दिलाने के लिए शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक आवश्यक था, इसलिए उनका राज्याभिषेक किया गया. इस खास अवसर पर आप शिवराज्याभिषेक दिवस की इन शानदार मराठी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को शेयर करके शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Shivrajyabhishek Diwas 2024 Wishes in Marathi: हिंदू पंचांग के अनुसार, सन 1674 में ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रायगढ़ किले में शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था, जिसके बाद वो छत्रपति कहलाए. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, हर साल 6 जून को शिवराज्याभिषेक दिवस (Shivrajyabhishek Diwas) मनाया जाता है, लेकिन तिथि अनुसार इस साल 20 जून 2024 को शिवराज्याभिषेक दिवस मनाया जा रहा है, इस साल शिवराज्याभिषेक सोहला (Shivrajyabhishek Sohala) की 351वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है. राज्याभिषेक के बाद ही उन्हें छत्रपति की उपाधि मिली थी और वे छत्रपति शिवाजी महाराज कहलाए. मराठा साम्राज्य के संस्थापक और वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज ने एक स्वतंत्र मराठा साम्राज्य की स्थापना के लिए बीजापुर के आदिलशाही और मुगल साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी.
मराठा साम्राज्य को एक संप्रभु स्वतंत्र राज्य के रूप में सार्वभौमिक मान्यता दिलाने के लिए शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक आवश्यक था, इसलिए उनका राज्याभिषेक किया गया. मराठा साम्राज्य की नींव रखने के बाद, उन्होंने एक अनुशासित सेना और एक सुव्यवस्थित प्रशासनिक निकाय की मदद से कुशल और प्रगतिशील प्रशासन प्रदान किया. इस खास अवसर पर आप शिवराज्याभिषेक दिवस की इन शानदार मराठी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को शेयर करके शुभकामनाएं दे सकते हैं.





(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2024 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

