Sharad Navratri 2023 Day 5: शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन आज, देवी मंदिरों में भजन-कीर्तन के साथ की गई विशेष आरती (Watch Videos)
शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन यानी अश्विन शुक्ल महा पंचमी के इस खास अवसर पर देशभर के देवी मंदिरों में मातारानी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है और उनकी विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है.
Sharad Navratri 2023 Day 5: मां दुर्गा (Maa Durga) की भक्ति और उपासना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri) का आज पांचवां दिन है, जो मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता (Maa Skandmata) को समर्पित है. आपको बता दें कि नवरात्रि (Navratri) के नौ दिनों में हर दिन नवदुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है. आज अश्विन शुक्ल महा पंचमी के इस खास अवसर पर देशभर के देवी मंदिरों (Devi Temples) में मातारानी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है और उनकी विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है. राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई तक स्थित देवी मंदिरों में भजन-कीर्तन के साथ देवी मां की विशेष आरती की गई. यह भी पढ़ें: Maha Panchami 2023 Messages: महा पंचमी की इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित विंध्याचल धाम में नवरात्रि के पांचवें दिन मातारानी की विशेष पूजा-अर्चना की गई.
विंध्याचल मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना
#WATCH मिर्ज़ापुर (यूपी): नवरात्रि के पांचवे दिन भक्तों ने विंध्याचल मंदिर में पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/sbRt9Qgvhg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2023
वहीं दिल्ली स्थित छतरपुर मंदिर में नवरात्रि के पांचवें दिन भजन-कीर्तन के साथ आरती की गई. इस अवसर पर भक्तों ने दर्शन कर मातारानी का आशीर्वाद लिया.
छतरपुर मंदिर में भजन-कीर्तन
#WATCH दिल्ली: नवरात्र के पांचवे दिन छतरपुर मंदिर में भजन-कीर्तन के साथ आरती की गई। श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। #Navratri2023 pic.twitter.com/zuxRokfEzj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2023
उधर महाराष्ट्र के मुंबई में नवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है. महा पंचमी के दिन मुंबई के मुंबा देवी मंदिर में विशेष आरती की गई और मातारानी के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली.
मुंबा देवी मंदिर में दर्शन को पहुंचे भक्त
#WATCH महाराष्ट्र: #Navratri के पांचवे दिन मुंबई के मुंबा देवी मंदिर में आरती की गई। श्रद्धालू दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। pic.twitter.com/gGorRiLl0n
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2023
राजधानी दिल्ली में स्थित झंडेवालान मंदिर में नवरात्रि के पांचवें दिन सुबह के समय मातारानी की विशेष आरती और पूजा-अर्चना की गई.
यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2023, Day-5: आज होगी स्कंदमाता की पूजा! जानें कौन है स्कंदमाता तथा कब और कैसे करें इनकी पूजा?
झंडेवालान मंदिर में विशेष आरती
#WATCH दिल्ली: नवरात्रि के पांचवे दिन झंडेवालान मंदिर में सुबह की आरती की गई। #Navratri2023 pic.twitter.com/LnBEMC62f0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2023
गौरतलब है कि इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर 2023 से हुई है, जिसका समापन 24 अक्टूबर 2023 को विजयादशमी यानी दशहरे के त्योहार के साथ होगा. इस पर्व से जुड़ी मान्यता के अनुसार, देवी दुर्गा ने नौ दिनों तक महिषासुर से युद्ध किया था और दसवें दिन उसका संहार कर उसके आतंक से सबको मुक्ति दिलाई थी, इसलिए इस पर्व को बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक माना जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2023 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

