Sharad Navratri 2020 Wishes & HD Images: शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की अपनों को दें शुभकामनाएं, भेजें मां दुर्गा के ये मनमोहक हिंदी WhatsApp Stickers, GIF Greetings, Facebook Messages, Wallpapers और फोटोज
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन यानी प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना कर देवी दुर्गा का आह्वान किया जाता है और पूरे नौ दिनों तक उनकी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. इस पावन अवसर पर आप देवी दुर्गा के इन मनमोहक विशेज, एचडी इमेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फेसबुक मैसेज, वॉलपेपर्स और फोटोज को अपनों के साथ शेयर करके उन्हें नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Sharad Navratri 2020 Wishes & HD Images: मां आदिशक्ति की साधना का पावन पर्व नवरात्रि (Navratri) कल (17 अक्टूबर 2020) से शुरू हो रहा है. शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri) हिंदू धर्म में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है. नवरात्रि के नौ दिनों तक देवी दुर्गा (Devi Durga) के नौ स्वरूपों की उपासना की जाती है. भक्त देवी दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए नौ दिनों का व्रत रखते हैं, दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाता है. नवरात्रि की नौ रातों तक भक्त देवी दुर्गा की भक्ति और उपासना में खुद को समर्पित कर देते हैं. मान्यता है कि इन नौ दिनों में जो भी सच्चे मन से मां दुर्गा (Maa Durga) की उपासना करता है, उनकी समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं. यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है जो यह बताता है कि झूठ कितना ही बड़ा और पाप कितना ही ताकतवर क्यों न हो, अंत में जीत सच्चाई और धर्म की ही होती है.
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन यानी प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना कर देवी दुर्गा का आह्वान किया जाता है और पूरे नौ दिनों तक उनकी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. इस पावन अवसर पर आप देवी दुर्गा के इन मनमोहक विशेज, एचडी इमेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फेसबुक मैसेज, वॉलपेपर्स और फोटोज को अपनों के साथ शेयर करके उन्हें नवरात्रि की शुभकामनाएं (Happy Navratri) दे सकते हैं.
1- शुभ नवरात्रि

2- शारदीय नवरात्रि

3- शारदीय नवरात्रि 2020

4- हैप्पी नवरात्रि 2020

5- नवरात्रि की बधाई

मां दुर्गा-
हिंदू कैलेंडर के अनुसार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत अश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होती है और नवमी तिथि को इसका समापन होता है. इसके अगले दिन विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जाता है. नवरात्रि और दुर्गा पूजा मनाए जाने को लेकर अलग-अलग मान्यताएं प्रचलित हैं. मान्यता है कि देवी दुर्गा ने महिषासुर नामक असुर का संहार किया था, इसलिए नवरात्रि के पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है. वहीं अन्य प्रचलित मान्यता के अनुसार, देवी दुर्गा साल के इन्हीं नौ दिनों में अपने मायके यानी धरती पर आती हैं, इसलिए इसे दुर्गा पूजा के तौर पर धूमधाम से मनाया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2020 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

