Close
Search
Live

Ramzan 2023 Moon Sighting in India Live Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, शुक्रवार को रखा जाएगा पहला रोजा

त्योहार Team Latestly|
Live

Ramzan 2023 Moon Sighting in India Live Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, शुक्रवार को रखा जाएगा पहला रोजा

त्योहार Team Latestly|
22 Mar, 19:45 (IST)

भारत में आज यानी 22 मार्च को रमजान का चांद नहीं दिखा है. इसलिए भारत में पहला रोजा शुक्रवार (24 मार्च) को रखा जाएगा. आज सऊदी अरब में चांद नजर आ गया है. यानी कि कल वहां बृहस्पतिवार (23 मार्च) को पहला रोजा रखा जाएगा.

22 Mar, 19:39 (IST)

भारत के साथ-साथ बांग्लादेश में भी आज रमजान का चांद नजर नहीं आया, इसलिए बांग्लादेश में 24 मार्च से रमजान के पाक महीने की शुरुआत होगी.

22 Mar, 19:36 (IST)

मरकजी चांद कमेटी के मुताबिक लखनऊ में  रमजान के इस्लामी महीने का चांद आज नजर नहीं आया. इसलिए पहला रमजान का पहला रोजा 24 मार्च 2023 शुक्रवार को होगा.

ुआत होगी.

22 Mar, 19:36 (IST)

मरकजी चांद कमेटी के मुताबिक लखनऊ में  रमजान के इस्लामी महीने का चांद आज नजर नहीं आया. इसलिए पहला रमजान का पहला रोजा 24 मार्च 2023 शुक्रवार को होगा.

22 Mar, 19:22 (IST)

मुंबई, पुणे, नासिक में रमजान का चांद दिखने की कोई खबर नहीं मिली है अब तक, लोग अभी भी चांद दिखने का इंतजार कर रहे हैं.

22 Mar, 19:18 (IST)

रमजान के दौरान सभी रोजेदार सूरज निकले से लेकर सूरज छिपने तक भूखे-प्यासे रहते हैं. भारत में रोजा साढ़े 13 घंटे से ज्यादा का होगा. लेकिन कई देश ऐसे भी हैं जहां रोजा बहुत लंबा होता है.

22 Mar, 19:09 (IST)

कोलकाता, उत्तर प्रदेश और झारखंड के कई हिस्सों में मुसलमान रमजान 2023 के चांद को देखने की कोशिश कर रहे हैं, हालांकि अभी तक पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और झारखंड के किसी भी हिस्से में रमजान का चांद नहीं देखा गया है. अंतिम घोषणा की प्रतीक्षा है.

22 Mar, 19:08 (IST)

अब मगरिब की नमाज अदा की जा रही है. नमाज़ के बाद, भारत के विभिन्न हिस्सों में रुएत-ए-हिलाल समितियों के सदस्य रमज़ान के चांद देखे जाने की गवाही की जांच करने के लिए मिलेंगे. चांद दिखने के बाद भारत में रमजान या तो 23 मार्च या 24 मार्च से शुरू होगा.

22 Mar, 18:59 (IST)

लोग बेसब्री से रमजान के चांद का इंतजार कर रहे हैं

22 Mar, 18:55 (IST)

जानकारों का ऐसा दावा है कि बुधवार यानि 22 मार्च को चांद दिखाई दे सकता है. ऐसे में भारत में रोजे की शुरुआत गुरुवार यानी 23 मार्च के दिन होगी

22 Mar, 18:55 (IST)

जानकारों का ऐसा दावा है कि बुधवार यानि 22 मार्च को चांद दिखाई दे सकता है. ऐसे में भारत में रोजे की शुरुआत गुरुवार यानी 23 मार्च के दिन होगी

22 Mar, 18:02 (IST)

भारत में रमजान का चांद देखने के लिए लोगों की नजरें आसमान की ओर है. लोग चांद मुबारक की खबर सुनने को बेहद उत्सुक है.

Load More

Ramzan 2023 Moon Sighting in India Live Updates:  इस्लामिक कैलेंडर का नौंवा महीना रमजान का महीना होता है. इस्मला धर्म में यह महीना सबसे पाक महीनों में से एक होता है. इस पाक महीने को बरकत का महीना भी कहा जाता है. रमजान के इस पाक महीने में लोग रोजा रखने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा इबादत करते हैं. रमजान के महीने में रोजा रखने और इबादत करने पर कुरआन में फ़रमाया गया कि इससे उनके गुनाहों को खुदा माफ़ कर देता हैं. साथ ही उसके रोजी-रोटी में बरकत भी मिलती है. रमजान के इस पाक महीने की लोगों को बेसब्री से इंतजार होता है. लोगों का यह इंतेजार ख़त्म होने वाला है. भारत में आज रमजान का चांद शाम मगरिब की नमाज के बाद देखने की कोशिश होगी. हालांकि आज रमजान का चांद दिखने की संभावना कम है.

भारत में आज रमजान का चांद नजर आने के बाद गुरुवार से रोजा रखा जाएगा. वहीं आज चांद नजर नहीं आया तो लोग शुक्रवार से रोजा रखेंगे और गुरुवार ईशा की नमाज बाद तरावीह पड़ेंगे. एक महीने रोजा और तरावीह की नमाज पढ़ने के बाद ईद का चांद दिखने के बाद ईद की नमाज पढेंगे. यह भी पढ़े: Ramzan Mubarak 2023 Wishes: रमजान पर विश करने के लिए शेयर करें ये WhatsApp Messages, GIF Greetings और Quotes

ईद खुशियों का भी त्योहार कहा जाता है. इस महीने में लोग पूरे महीने रोजा रखने के बाद ईद का चांद दिखने के बाद सुबह- सुबह नहा- धोकर नए कपड़े पहनकर बच्चों के साथ मस्जिद और ईदगाहों जाकर नमाज पढ़ने जाते हैं. वहीं महिलाएं घर में ही नमाज पढ़ती है. नमाज से पहले गरीब और  मिसकीन लोगों को फितरे और जकात के पैसे दिए जानते हैं.

शहर पेट्रोल डीज़ल
New Delhi 96.72 89.62
Kolkata 106.03 92.76
Mumbai 106.31 94.27
Chennai 102.74 94.33
View all
Currency Price Change