Ramadan 2026 Date? साल 2026 में रमजान कब शुरू होगा? जानें किस आधारों पर तय होती है रमजान की तिथियां!
इस्लाम धर्म में रमजान (Ramadan) एक महत्वपूर्ण एवं पाक महीना माना जाता है, जो आध्यात्मिक नवीनीकरण, आत्म-अनुशासन और अल्लाह के प्रति आस्था एवं भक्ति का प्रतीक है. मान्यता है कि इसी माह में कुरान का उद्भव हुआ था. 29 अथवा 30 दिन चलने वाले, इस पाक माह में हर मुसलमान उपवास रखते हैं...
Ramadan 2026: इस्लाम धर्म में रमजान (Ramadan) एक महत्वपूर्ण एवं पाक महीना माना जाता है, जो आध्यात्मिक नवीनीकरण, आत्म-अनुशासन और अल्लाह के प्रति आस्था एवं भक्ति का प्रतीक है. मान्यता है कि इसी माह में कुरान का उद्भव हुआ था. 29 अथवा 30 दिन चलने वाले, इस पाक माह में हर मुसलमान उपवास रखते हैं, नमाज पढ़ते हैं, प्रार्थना और दान-पुण्य का कार्य करते हैं. रमजान का यह पवित्र महीना मुसलमानों के भीतर एकता, सहानुभूति और आध्यात्मिक विकास की भावना को बढ़ावा देती है. आइये जानते हैं अगले साल 2026 में रमजान का महीना कब शुरू होगा और कितने दिनों तक रोजे रखे जाएंगे. यह भी पढ़ें: Bakra Eid Mehndi Design: बकरीद पर लगाएं ये स्पेशल फ्रंट हैंड और बैक हैंड मेहंदी डिजाइन, देखें पैटर्न
साल 2026 में कब मनाया जाएगा रमजान
रमजान 2026 की शुरुआत 18 फरवरी 2026, बुधवार को होने की संभावना है, जो इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के अनुसार रमजान 1447 के अनुरूप है. ध्यान रहे कि चंद्रमा के चक्र के कारण विभिन्न देशों में रमजान की अलग-अलग तारीखें, होती हैं, हालांकि यह अंतर अधिकतम एक दिन का हो सकता है. उदाहरणार्थ अगर आप कतर के निवासी हैं, तो साल 2026 में रमजान 18 फरवरी से शुरू हो सकता है, ठीक उसी तरह जैसे सऊदी अरब और मक्का में होता है. इसके साथ ही यह भी संभावना बन रही है कि अगले साल यानी 2026 में रमजान की कुल अवधि 30 दिनों तक की होगी, इसलिए काफी हद तक संभावना है कि ईद-उल-फितर का पर्व 19 मार्च 2026, गुरुवार को मनाया जाएगा.
रमजान माह का तिथि निर्धारण कैसे होता है?
इस्लामिक परंपराओं के अनुसार रमजान माह की घोषणा चंद्र कैलेंडर (हिजरी कैलेंडर) के अनुसार किया जाता है, जो चंद्रमा देखने पर किया जाता है, इसे निम्न बिंदुओं से समझा जा सकता है.
चंद्र कैलेंडर: इस्लामी कैलेंडर चंद्र चक्र पर आधारित है, जिसका अर्थ है कि रमजान की तारीखें हर साल ग्रेगोरियन कैलेंडर की तुलना में लगभग 11 दिन पीछे होती हैं.
नए चाँद का दर्शन: रमजान की शुरुआत शाबान महीने के अंत में नए चाँद के दिखने पर निर्भर करती है.
अधिकार: अगर मौसम, प्रदूषण या अन्य कारणों से चांद नजर नहीं आता है तो कुछ विश्वस्त मौलवी चंद्रमा के दीदार की पुष्टि करते हुए रमजान की तारीख की घोषणा कर सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2025 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

