त्योहार

Promise Day 2023 Wishes: प्रॉमिस डे के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings, Photo SMS के जरिए दें शुभकामनाएं

वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन यानी प्रॉमिस डे के दिन अपने प्यार भरे रिश्ते को मजबूती देने के लिए एक-दूसरे से कपल्स प्रॉमिस करते हैं और साथ देने का वादा करते हैं. इस अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस के जरिए अपने प्यार को शुभकामनाएं देने के साथ-साथ उनसे प्यार का खूबसूरत वादा कर सकते हैं.

Promise Day 2023 Wishes: प्रॉमिस डे के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings, Photo SMS के जरिए दें शुभकामनाएं
प्रॉमिस डे 2023 (Photo Credits: File Image)

Promise Day 2023 Wishes in Hindi: प्यार करने वाले वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) के हर दिन को अपने प्यार के साथ स्पेशल बनाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं. दरअसल, प्यार के खूबसूरत एहसास को बयां करने के लिए कपल्स अक्सर एक-दूसरे से जीवन भर साथ निभाने का वादा करते हैं और प्रेमी जोड़े अपने प्यार के वादे को निभाने की पूरी कोशिश भी करते हैं. प्यार का महीना (Month of Love) चल रहा है और पांचवें दिन कपल्स प्रॉमिस डे (Promise Day) सेलिब्रेट करते हैं, जो हर साल 11 फरवरी को मनाया जाता है. इस दिन कपल्स एक-दूसरे से जीवन भर प्यार और एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा करते हैं. इस दिन कपल्स एक-दूसरे को रिझाने के लिए गिफ्ट देने के अलावा शुभकामना संदेशों की मदद लेते हैं.

वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन यानी प्रॉमिस डे के दिन अपने प्यार भरे रिश्ते को मजबूती देने के लिए एक-दूसरे से कपल्स प्रॉमिस करते हैं और साथ देने का वादा करते हैं. इस अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस के जरिए अपने प्यार को शुभकामनाएं देने के साथ-साथ उनसे प्यार का खूबसूरत वादा कर सकते हैं.

1- खुशबू की तरह तेरी हर सांस में,

प्यार अपना बसाने का वादा है,

रंग जितने हैं मोहब्बत में हमारी,

आपके जीवन में सजाने का वादा है.

प्रॉमिस डे की शुभकामनाएं

प्रॉमिस डे 2023 (Photo Credits: File Image)

2- वादा है तुझे दिल से जुदा होने नहीं देंगे,

हाथ हमारा कभी छोड़ने नहीं देंगे,

तेरी मुस्कान ही इतनी प्यारी है कि,

हम मर भी जाएं पर तुझे रोने नहीं देंगे.

प्रॉमिस डे की शुभकामनाएं

प्रॉमिस डे 2023 (Photo Credits: File Image)

3- बनकर तेरा साया तेरा साथ निभाऊंगा,

तू जहां-जहां जाएगी मैं वहां-वहां आऊंगा,

साया तो छोड़ जाता है साथ अंधेरे में,

लेकिन मैं अंधेरे में तेरा उजाला बन जाऊंगा.

प्रॉमिस डे की शुभकामनाएं

प्रॉमिस डे 2023 (Photo Credits: File Image)

4- प्रॉमिस है वादा, वादा है इरादा,

इरादा है तेरे संग प्यार का,

दिल है बच्चा, प्यार है मेरा सच्चा,

चाहूंगा उम्र भर तुम्हें ये वादा है मेरा.

प्रॉमिस डे की शुभकामनाएं

प्रॉमिस डे 2023 (Photo Credits: File Image)

5- वादा करते हैं दोस्ती निभाएंगे,

कोशिश यही रहेगी तुम्हें ना सताएंगे,

जरूरत पड़े तो दिल से पुकारना हमें,

मर भी रहे होंगे तो मोहलत लेकर आएंगे.

प्रॉमिस डे की शुभकामनाएं

प्रॉमिस डे 2023 (Photo Credits: File Image)

बेशक, जो लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं, उन्हें अपने प्रेमी या प्रेमिका से ढेर सारी अपेक्षाएं होती हैं, इसलिए प्यार करने वाले कपल्स प्रॉमिस डे के दिन एक-दूसरे से जिंदगी भर का साथ निभाने का प्रॉमिस करते हैं. ऐसे में अगर आप भी किसी से प्यार करते हैं तो वैलेंटाइन वीक के पांचवे दिन यानी 11 फरवरी को अपने पार्टनर से प्यार का खूबसूरत वादा करके उसे निभाने की कोशिश जरूर करें.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2023 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).