त्योहार

Parsi New Year 2024 Wishes: पारसी नववर्ष की इन शानदार हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings को भेजकर दें शुभकामनाएं

दुनिया भर में नए साल की शुरुआत 1 जनवरी से होती है, जबकि सनातन धर्म में चैत्र माह से नए साल की शुरुआत होती है, वहीं भारत में रहने वाले पारसी समुदाय के लोग 16 अगस्त को पारसी न्यू ईयर मनाते हैं, जिसे नवरोज और पतेती उत्सव के नाम से जाना जाता है. इस अवसर पर आप इन शानदार हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर पारसी नववर्ष की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Parsi New Year 2024 Wishes: पारसी नववर्ष की इन शानदार हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings को भेजकर दें शुभकामनाएं
पारसी नववर्ष 2024 (Photo Credits: File Image)

Parsi New Year 2024 Wishes in Hindi: पारसी समुदाय (Parsi Community) के लोग हर साल अगस्त महीने में अपना नया साल मनाते हैं, जिसे पतेती (Pateti) और नवरोज (Navroz) के तौर पर जाना जाता है. दुनिया भर में कई जगहों पर नवरोज का पर्व साल में 2 बार बहुत ही जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है. दरअसल, दुनिया भर में पारसी पंचांग के अनुसार, 21 मार्च को पारसी नववर्ष (Parsi New Year) मनाया जाता है, जबकि भारत के पारसी, नवरोज यानी पतेती को शहंशाही पंचांग के मुताबिक 16 अगस्त को मनाते हैं. पारसी नववर्ष के पहले दिन को नवरोज कहा जाता है, जिसका नाम पारसी राजा जमशेद के नाम पर रखा गया था. पारसी या शहंशाही कैलेंडर बनाने के लिए पारसी राजा जमशेद को श्रेय दिया जाता है.

दुनिया भर में नए साल की शुरुआत 1 जनवरी से होती है, जबकि सनातन धर्म में चैत्र माह से नए साल की शुरुआत होती है, वहीं भारत में रहने वाले पारसी समुदाय के लोग 16 अगस्त को पारसी न्यू ईयर मनाते हैं, जिसे नवरोज और पतेती उत्सव के नाम से जाना जाता है. इस अवसर पर आप इन शानदार हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर पारसी नववर्ष की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- नवरोज की खुशबू से महक उठा है चारों ओर,
खुशियों का मौसम है आया अब हमारे द्वार.
पारसी नववर्ष की शुभकामनाएं

पारसी नववर्ष 2024 (Photo Credits: File Image)

2- नव-वर्ष की पावन बेला में,
है यही शुभ संदेश, हर दिन आए,
आपके जीवन में,
लेकर खुशियां विशेष.
पारसी नववर्ष की शुभकामनाएं

पारसी नववर्ष 2024 (Photo Credits: File Image)

3- ऋतु से बदलता पारसी साल,
नए वर्ष की छाए मौसम में बहार,
बदलाव दिखता प्रकृति में हर तरफ,
ऐसा होता है नवरोज का त्योहार.
पारसी नववर्ष की शुभकामनाएं

पारसी नववर्ष 2024 (Photo Credits: File Image)

4- पारसी नवरोज मंगलमय हो,
नव-वर्ष की पावन बेला में है यही शुभ संदेश,
हर दिन आए आपके जीवन में लेकर खुशियां,
पारसी नवरोज पर है हमारी यह शुभकामना.
पारसी नववर्ष की शुभकामनाएं

पारसी नववर्ष 2024 (Photo Credits: File Image)

5- शाखों पर सजता नए पत्तों का श्रृंगार,
मीठे पकवानों की होती चारों तरफ बहार,
मीठी बोली से करते, सब एक दूजे का दीदार,
चलो मनाएं नवरोज इस बार.
पारसी नववर्ष की शुभकामनाएं

पारसी नववर्ष 2024 (Photo Credits: File Image)

नए साल के पहले दिन पारसी समुदाय के लोग सुबह जल्दी उठकर, स्नानादि से निवृत्त होकर नए वस्त्र धारण करते हैं. नए साल का जश्न मनाने के लिए घर की विशेष रूप से साफ-सफाई की जाती है, घर को सुंदर तरीके से सजाया जाता है. इस अवसर पर महिलाएं कई तरह के लजीज व्यंजन बनाती हैं, जिसका परिवार वालों और प्रियजनों के साथ लुत्फ उठाया जाता है. इसके अलावा इस दिन लोग एक-दूसरे को उपहार भी देते हैं, जिसके पीछे मान्यता है कि इससे घर में खुशियों का आगमन होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2024 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).