Nowruz 2020 Wishes: पारसी नववर्ष के शुभ मौके पर प्रियजनों को भेजें ये प्यारे हिंदी Facebook Messages, WhatsApp Status, GIF Greetings, Photo SMS, Wallpapers और कहें नवरोज मुबारक
पारसियों के नववर्ष के दिन पारसी मंदिर अगियारी में विशेष प्रार्थनाएं होती हैं. इसके बाद लोग एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हैं. आप पारसी नववर्ष के इस खास अवसर पर अपने प्रियजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों को इन शानदार वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, मैसेजेस, एसएमएस, जीआईएफ इमेजेस और वॉलपेपर्स के जरिए नवरोज मुबारक कह सकते हैं.
Persian New Year/Nowruz 2020: नवरोज (नौरोज) पारसी समुदाय (Parsi Community) के लोगों के लिए बहुत खास दिन होता है. यह ईरानी कैलेंडर के पहले महीने का पहला दिन होता है, जिसे पारसी न्यू ईयर (Parsi New Year) के तौर पर भी जाना जाता है. प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, नवरोज (Nowruz) मनाने की परंपरा करीब 3000 साल पहले शुरू हुई थी. पारसी समुदाय में नए साल को पतेती, जमशेदी नवरोज, नवरोज और नौरोज जैसे कई नामों से जाना जाता है. पारसी समुदाय की मान्यताओं के अनुसार, करीब तीन हजार साल पहले पारसी समुदाय के एक योद्धा जमशेद ने पहली बार पारसी कैलेंडर की स्थापना की थी, तब से उनकी याद में नवरोज मनाने की परंपरा चली आ रही है. ग्रेगोरियन कैलेंडर के मुताबिक, नवरोज वसंत ऋतु में उस समय मनाया जाता है, जब दिन और रात बराबर होते हैं. पारसियों के नववर्ष के दिन पारसी मंदिर अगियारी में विशेष प्रार्थनाएं होती हैं.
मंदिर में प्रार्थना समाप्त होने के बाद इस समुदाय के लोग एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हैं. आप भी पारसी नववर्ष के इस खास अवसर पर अपने प्रियजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों को इन शानदार वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, मैसेजेस, एसएमएस, जीआईएफ इमेजेस और वॉलपेपर्स के जरिए नवरोज मुबारक कह सकते हैं.
1- सुबह हो या शाम, दिन हो या रात,
हम नहीं भूलेंगे आपसे कहना,
आज है जमशेदी नवरोज...
दुआ है आपके लिए यह दिन बहुत खास हो.
नवरोज मुबारक

2- खुशियां हो ओवरफ्लो,
मस्ती कभी न हो लो,
धन और शोहरत की हो बौछार,
ऐसा हो आपके लिए नवरोज का त्योहार.
नवरोज मुबारक

3- पारसी नवरोज मंगलमय हो,
नव-वर्ष की पावन बेला में है यही शुभ संदेश,
हर दिन आए आपके जीवन में लेकर खुशियां,
पारसी नवरोज पर है हमारी यह शुभकामना.
नवरोज मुबारक

4- कोयल गाए हर डाल-डाल, पात-पात,
पेड़ों की शाखें कर रही हैं नए पत्तों का श्रृंगार,
खुशियों से बीते नए साल का हर एक पल,
पारसी नवरोज की हार्दिक शुभकामनाएं.
नवरोज मुबारक

5- ऋतु से बदलता पारसी साल,
नए वर्ष की छाए मौसम में बहार,
बदलाव दिखता प्रकृति में हर तरफ,
ऐसा होता है नवरोज का त्योहार
नवरोज मुबारक

गौरतलब है कि नवरोज का जश्न मनाने के लिए लोग इस दिन अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं और मुख्य द्वार पर रंगोली बनाई जाती है. इस दिन पारसी परिवार के सभी सदस्य सुबह जल्दी उठते हैं और तैयार हो जाते हैं. इसके साथ ही खास पकवान बनाए जाते हैं और एक-दूसरे के प्रति सहयोग और प्रेम व्यक्त करने के लिए आपस में उपहार भी बांटते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2020 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

