Merry Christmas in Advance 2023 HD Images: मेरी क्रिसमस इन एडवांस! शेयर करें ये शानदार WhatsApp Stickers, GIF Greetings, Wallpapers और Photo SMS
क्रिसमस के लिए घर को खूबसूरती के साथ डेकोरेट करने के अलावा सीक्रेट सैंटा बनकर लोग एक-दूसरे को गिफ्ट्स भी देते हैं. ऐसे में अगर आप अपनों को शुभकामनाएं देने के लिए क्रिसमस तक का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं तो ऐसे में आप मेरी क्रिसमस इन एडवांस के इन शानदार एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉलपेपर्स और फोटो एसएमएस को प्रियजनों संग शेयर कर सकते हैं.
Merry Christmas in Advance 2023 HD Images: दिसंबर महीने (December Month) की शुरुआत होते ही दुनियाभर के लोग क्रिसमस (Christmas) और न्यू ईयर सेलिब्रेशन (New Year Celebration) की तैयारियों में जुट जाते हैं. ईसाई धर्म के सबसे बड़े पर्व क्रिसमस को दुनिया भर में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. ईसाई धर्म के अलावा अन्य सभी धर्मों के लोग भी इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट करते हैं. क्रिसमस को छुट्टियों के मौसम की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है, क्योंकि क्रिसमस और न्यू ईयर वेकेशन साल की बहुप्रतिक्षित छुट्टियां होती हैं, इसलिए इस पर्व का लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है. क्रिसमस सेलिब्रेशन (Christmas Celebration) के लिए जहां कई लोग अपने किसी फेवरेट डेस्टिनेशन पर जाना पसंद करते हैं तो वहीं कई लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ इसे घर पर ही सेलिब्रेट करते हैं. इसके लिए घरों में क्रिसमस ट्री लाया जाता है और उसके साथ-साथ पूरे घर को कलरफूल लाइट्स और कैंडल्स से रोशन किया जाता है.
क्रिसमस के लिए घर को खूबसूरती के साथ डेकोरेट करने के अलावा सीक्रेट सैंटा बनकर लोग एक-दूसरे को गिफ्ट्स भी देते हैं. केक और कुकीज खिलाकर लोग एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हैं, लेकिन अगर आप अपनों को शुभकामनाएं देने के लिए क्रिसमस तक का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं तो ऐसे में आप मेरी क्रिसमस इन एडवांस के इन शानदार एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉलपेपर्स और फोटो एसएमएस को प्रियजनों संग शेयर कर सकते हैं.
1- मेरी क्रिसमस इन एडवांस

2- मेरी क्रिसमस इन एडवांस

3- मेरी क्रिसमस इन एडवांस

4- मेरी क्रिसमस इन एडवांस

5- मेरी क्रिसमस इन एडवांस

गौरतलब है कि ईसा मसीह के जन्मोत्सव का जश्न मनाने के लिए क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है. इस पर्व को मनाने के लिए लोग अपने घरों की न सिर्फ साफ-सफाई करते हैं, बल्कि उसे कई दिन पहले से सजाने में भी जुट जाते हैं. इस दिन पार्टी और दावतों का आयोजन किया जाता है. सीक्रेट सैंटा बनकर लोग एक-दूसरे को उपहार देते हैं. क्रिसमस के त्योहार को 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में सेलिब्रेट किया जाता है, लेकिन सेलिब्रेशन का यह सिलसिला 1 जनवरी यानी नए साल के स्वागत तक जारी रहता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2023 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

