Margashirsha Guruvar Vrat 2024 Wishes: मार्गशीर्ष गुरुवार व्रत की इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
मार्गशीर्ष गुरुवार के व्रत को करने से भक्तों के जीवन में धन, सफलता और सुख-समृद्धि का आगमन होता है, इसलिए भक्त बड़े ही श्रद्धाभाव से इस व्रत को करते हैं. इस व्रत में मां लक्ष्मी का श्रृंगार करके उनकी पूजा की जाती है. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर अपनों को मार्गशीर्ष गुरुवार व्रत की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Margashirsha Guruvar Vrat 2024 Wishes in Hindi: हिंदू धर्म में सावन और कार्तिक मास की तरह ही मार्गशीर्ष मास का भी विशेष महत्व बताया जाता है. प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, अगहन यानी मार्गशीर्ष महीने में धन व ऐश्वर्या की देवी मां लक्ष्मी (Mata Lakshmi) और भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. कहा जाता है कि ऐसा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस महीने की हर गुरुवार को माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए मार्गशीर्ष गुरुवार का व्रत (Margashirsha Guruvar Vrat) किया जाता है, जिसे महालक्ष्मी व्रत (Mahalakshmi Vrat) के नाम से भी जाना जाता है. इस साल मार्गशीर्ष गुरुवार व्रत की शुरुआत 5 दिसंबर से हो रही है, जबकि मार्गशीर्ष गुरुवार का आखिरी व्रत 26 दिसंबर को रखा जाएगा.
ऐसी मान्यता है कि मार्गशीर्ष गुरुवार के व्रत को करने से भक्तों के जीवन में धन, सफलता और सुख-समृद्धि का आगमन होता है, इसलिए भक्त बड़े ही श्रद्धाभाव से इस व्रत को करते हैं. इस व्रत में मां लक्ष्मी का श्रृंगार करके उनकी पूजा की जाती है. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर अपनों को मार्गशीर्ष गुरुवार व्रत की शुभकामनाएं दे सकते हैं.





हिंदू धर्म की प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, मार्गशीर्ष महीने में ही सतयुग की शुरुआत हुई थी, इसलिए इस महीने पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान और शुभ कार्यों को करना न सिर्फ शुभ माना जाता है, बल्कि इससे पुण्य फलों की प्राप्ति भी होती है. गुरुवार का व्रत करने से माता लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी कृपा प्राप्त होती है और उनके आशीर्वाद से भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि, धन-धान्य और ऐश्वर्य का आगमन होता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2024 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

