Mahashivratri 2026 Sanskrit Wishes: संस्कृत में अपनों से कहें महाशिवरात्रे: शुभाशया:, शेयर करें ये WhatsApp Messages, Shlokas और Facebook Greetings

शिव-पार्वती के मिलन के पर्व महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यदि आप अपने परिजनों और मित्रों को पारंपरिक अंदाज में बधाई देना चाहते हैं, तो इन संस्कृत श्लोकों और संदेशों का उपयोग कर सकते हैं. इस अवसर पर आप इन विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, श्लोक, फेसबुक ग्रीटिंग्स को शेयर करके महाशिवरात्रे: शुभाशया: कह सकते हैं.

महाशिवरात्रि 2026 (Photo Credits: File Image)

Mahashivratri 2026 Sanskrit Wishes: हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक 'महाशिवरात्रि' (Mahashivratri) का भक्तों को साल भर बेसब्री से इंतजार रहता है. इस साल यह महापर्व 15 फरवरी 2026 को मनाया जा रहा है. फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने वाला यह उत्सव देवों के देव महादेव (Mahadev) और माता पार्वती (Mata Parvati) के विवाह के प्रतीक के रूप में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. देशभर के ज्योतिर्लिंगों और शिवालयों में इस दिन विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाता है.

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि वह रात है जब भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था. शिवपुराण में इस तिथि को महादेव की साधना के लिए सर्वश्रेष्ठ बताया गया है. माना जाता है कि जो भक्त इस दिन व्रत रखकर पूरी निष्ठा से भोलेनाथ की पूजा करते हैं, उन्हें सौभाग्य, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है. कुंवारी कन्याएं सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए तो विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए इस दिन विशेष व्रत रखती हैं.

शिव-पार्वती के मिलन के पर्व महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यदि आप अपने परिजनों और मित्रों को पारंपरिक अंदाज में बधाई देना चाहते हैं, तो इन संस्कृत श्लोकों और संदेशों का उपयोग कर सकते हैं. इस अवसर पर आप इन विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, श्लोक, फेसबुक ग्रीटिंग्स को शेयर करके महाशिवरात्रे: शुभाशया: कह सकते हैं.

1- महाशिवरात्रि उत्सवस्य शुभाशयाः।
भावार्थ: महाशिवरात्रि के पावन उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं

महाशिवरात्रि 2026 (Photo Credits: File Image)

2- महाशिवरात्रौ शिवस्ते जीवनं सत्यं शिवं सुन्दरं च करोतु।
भावार्थ: महाशिवरात्रि पर शिवजी आपका जीवन सत्य शिव तथा सुंदर करें.

महाशिवरात्रि 2026 (Photo Credits: File Image)

3- महाशिवरात्रौ शिवस्ते अभिलाषं पूरयतु।
भावार्थ: महाशिवरात्रि पर शिवजी आपकी इच्छा पूर्ण करें.

महाशिवरात्रि 2026 (Photo Credits: File Image)

4- मङ्गला ते स्यात् महाशिवरात्रिः।
भावार्थ: मंगलमय हो आपके लिए महाशिवरात्रि.

महाशिवरात्रि 2026 (Photo Credits: File Image)

5- आपृच्छस्व पुराणम् आमन्त्रयस्व च नवम् आशा-सुस्वप्न-जिगीषाभिः।
महाशिवरात्रि उत्सवस्य शुभाशयाः॥
भावार्थ: बीते हुए बुरे समय को भूल कर हम इस महाशिवरात्रि के पावन अवसर
पर आनेवाले समय का आशा, सकारात्मक ऊर्जा के साथ स्वागत करें.
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हमारी यही कामना है.

महाशिवरात्रि 2026 (Photo Credits: File Image)

महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है. 'रुद्र' भगवान शिव का ही एक प्रचंड रूप है और 'अभिषेक' का अर्थ है पवित्र स्नान. ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन विधि-विधान से रुद्राभिषेक करने से जातक के ग्रह जनित दोष शांत होते हैं. दूध, दही, शहद, घी और गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करने से भक्तों के रोग, कष्ट और संचित पापों का नाश होता है.

15 फरवरी को होने वाले इस महापर्व के लिए देश के प्रसिद्ध शिव मंदिरों जैसे काशी विश्वनाथ, महाकालेश्वर और सोमनाथ में विशेष सुरक्षा और दर्शन व्यवस्थाएं की गई हैं. कई शहरों में इस दिन 'शिव बारात' निकालने की भी परंपरा है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं.

Share Now

Tags

Festival And Events Happy Mahashivratri Happy Mahashivratri 2026 Lord Shiva Maha Shivratri Maha Shivratri 2026 mahashivratri Mahashivratri 2026 Mahashivratri Greetings Mahashivratri HD Images Mahashivratri Hindi Messages Mahashivratri Hindi Wishes Mahashivratri Images Mahashivratri Messages in Hindi Mahashivratri Messages in Sanskrit Mahashivratri Photos Mahashivratri Quotes Mahashivratri Wallpapers Mahashivratri Wishes in Hindi Mahashivratri Wishes in Sanskrit भगवान शिव महादेव महाशिवरात्रि महाशिवरात्रि 2026 महाशिवरात्रि इमेजेस महाशिवरात्रि एचडी इमेजेस महाशिवरात्रि की बधाई महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं महाशिवरात्रि कोट्स महाशिवरात्रि ग्रीटिंग्स महाशिवरात्रि फोटोज महाशिवरात्रि वॉलपेपर्स महाशिवरात्रि शायरी महाशिवरात्रि शुभकामना संदेश महाशिवरात्रि संस्कृत मैसेजेस महाशिवरात्रि संस्कृत विशेज महाशिवरात्रि हिंदी मैसेज महाशिवरात्रि हिंदी विशेज हैप्पी महाशिवरात्रि हैप्पी महाशिवरात्रि 2026

\