त्योहार

Magh Bihu 2024 Wishes: माघ बिहू की इन शानदार WhatsApp Stickers, GIF Greetings, HD Images, Wallpapers को भेजकर अपनों को दें बधाई

इस साल 16 जनवरी 2024 को माघ बिहू का त्योहार मनाया जा रहा है. इस दिन किसान परिवारों के द्वारा ब्राई शिबराई देवता की पूजा की जाती है. किसान सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए मौसम की पहली फसल ब्राई शिबराई देवता को अर्पित करते हैं. ऐसे में इस पर्व की आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, एचडी इमेजेस, वॉलपेपर्स को भेजकर अपनों को बधाई दे सकते हैं.

Magh Bihu 2024 Wishes: माघ बिहू की इन शानदार WhatsApp Stickers, GIF Greetings, HD Images, Wallpapers को भेजकर अपनों को दें बधाई
माघ बिहू 2024 (Photo Credits: File Image)

Magh Bihu 2024 Wishes in Hindi: मकर संक्रांति (Makar Sankranti) को देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है. उत्तर भारत में इसे खिचड़ी (Khichadi), तमिलनाडु में पोंगल (Pongal), ओडिशा में मकर चौला (Makar Chaula), गुजरात में उत्तरायण (Uttarayan) और असम में माघ बिहू (Magh Bihu) कहा जाता है. माघ बिहू को भोगाली बिहू (Bhogali Bihu) भी कहा जाता है, जो असम का एक प्रमुख पर्व है. उत्तर-पूर्वी राज्य में इसे बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. पोंगल और लोहड़ी की तरह ही माघ बिहू को किसानों व फसलों का त्योहार माना जाता है. इसी दिन असम वासी फसलों की अच्छी पैदावार के लिए प्रकृति और भगवान का आभार व्यक्त करते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस पर्व को माघ महीने में मनाया जाता है, इसलिए इसे माघ बिहू कहा जाता है.

इस साल 16 जनवरी 2024 को माघ बिहू का त्योहार मनाया जा रहा है. इस दिन किसान परिवारों के द्वारा ब्राई शिबराई देवता की पूजा की जाती है. किसान सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए मौसम की पहली फसल ब्राई शिबराई देवता को अर्पित करते हैं. ऐसे में इस पर्व की आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, एचडी इमेजेस, वॉलपेपर्स को भेजकर अपनों को बधाई दे सकते हैं.

1- माघ बिहू की हार्दिक बधाई

माघ बिहू 2024 (Photo Credits: File Image)

2- भोगाली बिहू की शुभकामनाएं

माघ बिहू 2024 (Photo Credits: File Image)

3- हैप्पी भोगाली बिहू

माघ बिहू 2024 (Photo Credits: File Image)

4- हैप्पी माघ बिहू

माघ बिहू 2024 (Photo Credits: File Image)

5- भोगाली बिहू 2024

माघ बिहू 2024 (Photo Credits: File Image)

माघ बिहू एक सांस्कृतिक पर्व है, जिसका जश्न मनाने के लिए पुरुष और महिलाएं रंगीन व पारंपरिक कपड़े पहनकर डांस करते हैं. इस दिन खार, आलू पितिका, जाक और मसोर टेंगा जैसे पकवान तैयार किए जाते हैं. आलू पितिका को उबले आलू को मसल कर, उसमें प्याज, हरी मिर्च, हरी धनिया, नमक, सरसों तेल डालकर बनाया जाता है, जिसे चावल, दाल और नींबू के साथ खाया जाता है. जाक में हरी पत्तेदार सब्जियां होती हैं, जबकि मसोर टेंगा में मछली के पकवान होते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2024 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).