त्योहार

Lalbaugcha Raja 2025: क्या VIP दर्शन या पास के लिए लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल लेता है शुल्क? जानें इसकी सच्चाई

सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें प्रसारित हो रही हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल वीआईपी दर्शन या विशेष पास के लिए शुल्क लेता है. इस पर लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल की तरफ से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साफ किया गया है कि मंडल की तरफ से वीआईपी दर्शन, विशेष पास के लिए शुल्क नहीं लिया जाता है.

Lalbaugcha Raja 2025: क्या VIP दर्शन या पास के लिए लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल लेता है शुल्क? जानें इसकी सच्चाई
लालबागचा राजा (Photo Credits: Instagram)

Lalbaugcha Raja 2025: गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के साथ ही भक्तों के बीच सबके लाड़ले गणेश जी (Ganesh Ji) का आगमन होने वाला है, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस दिन भक्तों के घरों और सार्वजनिक पंडालों में गणपति बप्पा का धूमधाम से स्वागत किया जाता है. इसके साथ ही लोग बप्पा के दर्शन के लिए पंडालों में भी जाते हैं. वहीं मुंबई के सबसे मशहूर लालबागचा राजा (Lalbaugcha Raja) की बात करें तो यहां हर साल बप्पा के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है. ऐसे में सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें प्रसारित हो रही हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल वीआईपी दर्शन या विशेष पास के लिए शुल्क लेता है.

इस पर लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल की तरफ से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साफ किया गया है कि मंडल की तरफ से वीआईपी दर्शन, विशेष पास के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है. सोशल मीडिया और कुछ वेबसाइटों पर गलत सूचना फैलाई जा रही है. इसके साथ ही लोगों से अपील की गई है कि कृपया ऐसी अफवाहों से सावधान रहें, धोखाधड़ी से खुद को बचाएं और केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें. यह भी पढ़ें: Figure of Ganpati & Science 2025: बड़ा सिर, टूटा दांत, बड़ा उदर, चूहे की सवारी! गणपति बप्पा की इस आकृति पर क्या कहता है विज्ञान?

VIP दर्शन, पास के लिए लालबागचा राजा गणेशोत्सव मंडल लेता है शुल्क?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by LalbaugchaRaja (@lalbaugcharaja)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2025 08:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).