Kali Chaudas 2024 Messages: हैप्पी काली चौदस! प्रियजनों को भेजें ये शानदार हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, GIF Greetings और Photo SMS
काली चौदस को मां काली की उपासना का विशेष दिन माना जाता है. इस दिन भक्त मानसिक और शारीरिक दुखों से मुक्ति के लिए पूजा करते हैं. इसके साथ ही नकारात्मकता और बुरी शक्तियों को दूर करने के लिए इस दिन मां काली की उपासना की जाती है. इस अवसर पर आप इन शानदार हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस के जरिए प्रियजनों से हैप्पी काली चौदस कह सकते हैं.
Kali Chaudas 2024 Messages in Hindi: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को काली चौदस का पर्व मनाया जाता है. इस साल 30 अक्टूबर को काली चौदस का पर्व मनाया जा रहा है. काली चौदस को छोटी दिवाली (Chhoti Diwali), नरक चतुर्दशी (Narak Chaturdashi), भूत चतुर्दशी (Bhoot Chaturdashi) और रूप चौदस (Roop Chaudas) के नाम से भी जाना जाता है. हिंदू धर्म के पुराणों में दस महाविद्याओं में शुमार मां काली (Maa Kali) को उग्र स्वभाव वाली देवी माना गया है, मां पार्वती के उग्र स्वरूप वाली मां काली अपने भक्तों की हमेशा बुरी शक्तियों से रक्षा कर उनके जीवन को खुशहाल बनाती हैं. वैसे तो मां काली के उपासकों के लिए हर दिन बेहद खास होता है, लेकिन दीपावली (Deepawali) यानी लक्ष्मी पूजन (Laxmi Pujan) से ठीक एक दिन पहले काली चौदस (Kali Chaudas) का त्योहार मनाया जाता है, जिसका विशेष महत्व बताया जाता है.
काली चौदस को मां काली की उपासना का विशेष दिन माना जाता है. इस दिन भक्त मानसिक और शारीरिक दुखों से मुक्ति के लिए पूजा करते हैं. इसके साथ ही नकारात्मकता और बुरी शक्तियों को दूर करने के लिए इस दिन मां काली की उपासना की जाती है. इस अवसर पर आप इन शानदार हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस के जरिए प्रियजनों से हैप्पी काली चौदस कह सकते हैं.

गौरतलब है कि छोटी दिवाली यानी काली चौदस की रात मां पार्वती के महाकाली स्वरूप की पूजा-अर्चना करने से शनि-राहू दोष के नकारात्मक प्रभावों, विवाह में आ रही अड़चनों, आर्थिक समस्याओं और बुरी आत्माओं के प्रभाव से मुक्ति मिलती है. मां काली की कृपा से दुश्मन शांत होते हैं और काले जादू-टोने का प्रभाव खत्म होता है. देवी काली आत्मविश्वास और शक्ति की देवी हैं, इसलिए उनकी पूजा करने से आत्मविश्वास बढ़ता है. माना जाता है कि इस दिन देवी काली की पूजा करने से रुके हुए काम पूरे होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2024 06:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).