International Yoga Day 2025 Wishes: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings को भेजकर दें शुभकामनाएं
भारत में योग की परंपरा काफी प्राचीन मानी जाती है, जिसका अभ्यास सदियों से किया जा रहा है. अगर आप नियमित तौर पर योग करते हैं तो इससे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखने में मदद मिलती है और कई गंभीर बीमारियों का खतरा दूर होता है. इस अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर अपनों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
International Yoga Day 2025 Wishes in Hindi: कहते हैं कि नियमित योगाभ्यास करने से बीमारियां व्यक्ति से कोसों दूर रहती हैं, इसलिए शारीरिक और मानसिक तौर पर सेहतमंद रहने के लिए योग को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है. दुनिया भर के लोगों को योग की अहमियत बताने और इसके लाजवाब फायदों से रूबरू कराने के उद्देश्य से हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस यानी इंटरनेशनल योगा डे (International Yoga Day) मनाया जाता है. इस साल यानी 21 जून 2025 को दुनिया भर में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (11th International Yoga Day) मनाया जा रहा है. दरअसल, पहली बार 21 जून 2015 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था और तब से हर साल इसका आयोजन विश्वभर में किया जा रहा है. इस अवसर पर दुनिया भर के लोग न सिर्फ योग करते हैं, बल्कि योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प भी लेते हैं.
भारत में योग की परंपरा काफी प्राचीन मानी जाती है, जिसका अभ्यास सदियों से किया जा रहा है. अगर आप नियमित तौर पर योग करते हैं तो इससे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखने में मदद मिलती है और कई गंभीर बीमारियों का खतरा दूर होता है. इस अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर अपनों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

बहरहाल, अगर दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है तो इसका सारा श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है, क्योंकि पीएम मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग का जिक्र करते हुए इस दिवस को मनाए जाने की पहल की थी. इसके बाद 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की और तब जाकर 21 जून 2015 को पहली बार विश्व स्तर पर योग दिवस मनाया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2025 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).