International Yoga Day 2020 Wishes: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को भेजें ये हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Messages, Quotes, SMS, Images, Wallpapers और दें शुभकामनाएं
इस साल कोरोना संकट के बीच अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा, इसलिए लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने परिवार के साथ घर में रहकर योग करें और इस दिवस को सेलिब्रेट करें. भले ही इस खास अवसर पर आप सार्वजनिक तौर पर योग नहीं कर सकते, लेकिन इन शानदार विशेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेज, कोट्स, एसएमएस, इमेज, वॉलपेपर्स के जरिए अपने दोस्तों रिश्तेदारों को शुभकामनाएं जरूर दे सकते हैं.
International Yoga Day 2020 Wishes: भारतीय ज्ञान की करीब पांच हजार साल पुरानी योग साधना (Yoga) में स्वस्थ और निरोगी जीवन (Healthy Life) का रहस्य समाहित है, इसलिए योग की इस प्राचीन शैली को रोगों का नाशक माना जाता है. कहा जाता है कि जो लोग नियमित रूप से योग का अभ्यास करते हैं उनके जीवन से दुख और बीमारियां (Diseases) कोसों दूर रहती हैं. योग की प्राचीन विद्या और उससे होने वाले फायदों से रूबरू कराने के लिए दुनिया भर में हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जाता है. इस दिन दुनिया के तमाम देशों के लोग योग करते हैं और इसके महत्व से हर किसी को जागरूक किया जाता है. दरअसल, उत्तरी गोलार्ध में 21 जून को साल का सबसे लंबा दिन माना जाता है और भारतीय परंपरा के अनुसार, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन हो जाता है. कहा जाता है कि सूर्य का दक्षिणायन आध्यात्मिक और स्वास्थ्य सिद्धियां पाने में काफी मददगार होता है, इसलिए 21जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है.
इस साल कोरोना संकट के बीच अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा, इसलिए लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने परिवार के साथ घर में रहकर योग करें और इस दिवस को सेलिब्रेट करें. भले ही इस खास अवसर पर आप सार्वजनिक तौर पर योग नहीं कर सकते, लेकिन इन शानदार विशेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेज, कोट्स, एसएमएस, इमेज, वॉलपेपर्स के जरिए अपने दोस्तों रिश्तेदारों को शुभकामनाएं (Happy Yoga Day) जरूर दे सकते हैं.
1- सुबह हो या शाम, रोज कीजिए योग,
निकट ना आएगा, कभी आपके कोई रोग.
योग दिवस की शुभकामनाएं यह भी पढ़ें: International Yoga Day 2020: स्वस्थ जीवन की महत्वपूर्ण कुंजी है योग, जानें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विषय और महत्व

2- योग है स्वास्थ्य के लिए लाभकारी,
योग रोगमुक्त जीवन के लिए गुणकारी.
योग दिवस की शुभकामनाएं

3- योग है सेहत के लिए एक क्रांति,
इससे आती है जीवन में सुख-शांति.
योग दिवस की शुभकामनाएं

4- योग हमें खुद से मिलाता है,
योग ईश्वर की अनुभूति दिलाता है.
योग दिवस की शुभकामनाएं

5- रोगमुक्त जीवन जीने की हो चाहत,
नियमित योग करने की डालो आदत.
योग दिवस की शुभकामनाएं यह भी पढ़ें: International Yoga Day 2020: रोज करें ये खास योग आसन, डिप्रेशन के लक्षणों को कम कर मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मिलेगी मदद

पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था, जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान की थी. 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के प्रस्ताव को मजूरी मिली. ज्ञात हो कि 21 जून 2015 को नई दिल्ली में पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 21 योग आसन का प्रदर्शन करीब 35 मिनट तक किया गया था. इस साल लोगों को अपने घरों में रहकर ही योग करना होगा और इस दिवस को परिवार के साथ मनाना होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2020 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

