Hartalika Teej 2019 Messages: सुहागन महिलाओं का खास पर्व है हरतालिका तीज, इन प्यारे हिंदी ग्रीटिंग्स, मैसेजेस, Photo SMS, Wallpapers को WhatsApp व Facebook के जरिए भेजकर दें सखियों को बधाई
हरतालिका तीज के इस शुभ अवसर पर महिलाएं अपनी सखियों को मोबाइल फोन के जरिए मैसेजेस भेजकर इस पर्व की शुभकामनाएं भी देती हैं. आप भी हरतालिका तीज पर अपनी सखियों को बधाई दे सकें, इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ शानदार वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस और वॉलपेपर्स, जिन्हें आप सोशल मीडिया के जरिए भेज सकती हैं.
Hartalika Teej 2019 Wishes In Hindi: हरतालिका तीज का त्योहार सुहागन महिलाओं (Married Women) के लिए बहुत खास होता है. इस दिन महिलाएं नए कपड़े पहनकर, सोलह श्रृंगार करके प्रदोष काल में भगवान शिव (Lord Shiva), माता गौरी (ma Gauri) और गणेश जी (Lord Ganesha) की पूजा करती हैं. सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करके इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं, जबकि कुंवारी लड़कियां अच्छे जीवनसाथी की इच्छा से यह व्रत करती हैं. सौभाग्य का यह पर्व इस साल 1 सितंबर को मनाया जा रहा है. हरतालिका तीज (Hartalika Teej) को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह नजर आता है. इस व्रत को विधिवत पूर्ण करने के लिए कई दिन पहले से ही महिलाएं खरीदारी में जुट जाती हैं. इस दिन सुंदर दिखने के लिए महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी लगाती हैं और सजती-संवरती हैं.
हरतालिका तीज के इस शुभ अवसर पर महिलाएं अपनी सखियों को मोबाइल फोन के जरिए मैसेजेस भेजकर इस पर्व की शुभकामनाएं भी देती हैं. आप भी हरतालिका तीज पर अपनी सखियों को बधाई दे सकें, इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ शानदार वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस और वॉलपेपर्स, जिन्हें आप सोशल मीडिया के जरिए भेज सकती हैं.
1- आया रे आया हरयाली तीज का त्योहार है आया
संग अपने ढेरों खुशियां और प्यार है लाया.
सौभाग्य के इस पर्व पर बस यही है कामना,
शिव-पार्वती की कृपा से अमर रहे सुहाग हमारा.
हरतालिका तीज की बधाई ! यह भी पढें: Hartalika Teej 2019 Wishes: हरतालिका तीज के शुभ अवसर पर भेजें ये शानदार हिंदी Wallpapers, WhatsApp Status, Facebook Messages, SMS, GIF और दें इस पर्व की शुभकामनाएं

2- पिया के नाम की मेहंदी हाथों में सजे,
पैरों में पहनें बिछिया और महावर लगे,
नव-विवाहितों की खनकती रहे चूड़ियां,
सुहागनों के माथे पर चमकती रहे बिंदिया.
हरतालिका तीज की बधाई !

3- मदहोश कर देती है,
हरतालिका तीज की बहार,
गाता है ये दिल झूम कर,
जब झूलुं मैं सखियों के साथ.
हरतालिका तीज की बधाई ! यह भी पढ़ें: हरतालिका तीज 2019 कब है? 1 या 2 सितंबर को लेकर असमंजस, जानें सौभाग्य के इस पर्व की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

4- आज के दिन मां पार्वती तुम्हे,
शक्ति और भक्ति दें,
ज्ञान और बुद्धि दें,
रूप और रंग दें,
जीवन भर पिया का संग दें.
हरतालिका तीज की बधाई !

5- आपका तप रंग लाए,
मां अपना आशीर्वाद बरसाएं,
आपके घर खुशहाली आए,
आप पिया का ढेर सारा प्यार पाएं.
हरतालिका तीज की बधाई ! यह भी पढ़ें: Hartalika Teej 2019 Mehndi Designs: मेहंदी के बिना अधूरा है हरतालिका तीज का त्योहार, जरूर ट्राई करें ये लेटेस्ट व आकर्षक डिजाइन (Watch Video & Photos)

हरतालिका तीज के त्योहार को मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है. इसके अलावा मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और राजस्थान के कई हिस्सों में भी इस पर्व को धूमधाम से मनाने की परंपरा है. इस दिन सुहागन महिलाओं के सोलह श्रृंगार करने और माता पार्वती को श्रृंगार अर्पित करने का खास महत्व है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2019 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

