त्योहार

Happy Sawan Shivratri 2020 Messages: प्रियजनों को दें सावन शिवरात्रि की प्यार भरी शुभकामनाएं, भेजें ये भक्तिमय हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Greetings, GIF Images, Photo Wishes, Quotes और वॉलपेपर्स

सावन शिवरात्रि के दिन विधिवत शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए और इस दौरान ओम् नम: शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए. इसके साथ ही प्रियजनों को इसकी बधाई भी देनी चाहिए. आप इन भक्तिमय वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ इमेज, फोटो विशेज, कोट्स, वॉलपेपर्स और मैसेजे के जरिए प्रियजनों को प्यार भरी शुभकामनएं दे सकते हैं.

Happy Sawan Shivratri 2020 Messages: प्रियजनों को दें सावन शिवरात्रि की प्यार भरी शुभकामनाएं, भेजें ये भक्तिमय हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Greetings, GIF Images, Photo Wishes, Quotes और वॉलपेपर्स
सावन शिवरात्रि 2020 (Photo Credits: File Image)

Sawan Shivratri 2020 Messages In Hindi: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन मास (Sawan Maas) की शिवरात्रि (Shivratri) को सच्ची निष्ठा और भक्ति से भोलेनाथ (Bholenath) की आराधना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. कोरोना संकट (Corona Crisis) के बीच आज (19 जुलाई 2020) को देश में सावन शिवरात्रि (Sawan Shivratri) का पर्व मनाया जा रहा है. वैसे तो हर महीने शिवरात्रि आती है, लेकिन सावन और फाल्गुन मास की शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है. सावन का महीना भगवान शिव (Lord Shiva) को अत्यंत प्रिय है, इसलिए इस महीने के सोमवार और शिवरात्रि का महत्व अधिक बढ़ जाता है. सावन शिवरात्रि पर तमाम शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है और शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक किया जाता है. शिवपुराण में बताया गया है कि शिवलिंग का अभिषेक करते समय दूध, दही, शहद, घी, चीनी, गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, इत्र, चंदन, केसर और भांग का उपयोग करना चाहिए.

सावन शिवरात्रि के दिन विधिवत शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए. इस दौरान ओम् नम: शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए. इसके साथ ही प्रियजनों को इसकी बधाई भी देनी चाहिए. आप इन भक्तिमय वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ इमेज, फोटो विशेज, कोट्स, वॉलपेपर्स और मैसेजे के जरिए प्रियजनों को प्यार भरी शुभकामनएं (Happy Sawan Shivratri) दे सकते हैं.

1- है हाथ में जिनके डमरू,

और काल नाग है साथ,

है जिनकी लीला अपरंपार,

वो हैं भोलेनाथ.

सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं यह भी पढ़ें: Sawan Shivratri 2020 Wishes & Images: सावन शिवरात्रि के शुभ अवसर पर अपनों को भेंजे ये मनमोहक हिंदी GIF Greetings, WhatsApp Status, HD Photos, Facebook Messages, Wallpapers और दें बधाई

सावन शिवरात्रि 2020 (Photo Credits: File Image)

2- भक्ति में है शक्ति बंधू,

शक्ति में संसार है,

त्रिलोक में है जिनकी चर्चा,

उन शिव जी का आज त्योहार है.

सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं

सावन शिवरात्रि 2020 (Photo Credits: File Image)

3- शिव की बनी रहे आप पर छाया,

पलट दे जो आपकी किस्मत की काया,

मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में,

जो कभी किसी ने भी न पाया.

सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं

सावन शिवरात्रि 2020 (Photo Credits: File Image)

4- शिव की शक्ति, शिव की भक्ति,

आपको जीवन में खुशी की बहार मिले,

सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर,

जिंदगी में आपको नई शुरुआत मिले.

सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं

सावन शिवरात्रि 2020 (Photo Credits: File Image)

5- भोले की भक्ति में मुझे डूब जाने दो,

शिव के चरणों में शीश झुकाने दो,

आई है शिवरात्रि मेरे भोलेबाबा का दिन,

आज के दिन मुझे भोले के गीत गाने दो.

सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं यह भी पढ़ें: Sawan Shivratri 2020: जानें कब है सावन की मासिक शिवरात्रि और इससे जुड़ी पौराणिक कथा

सावन शिवरात्रि 2020 (Photo Credits: File Image)

भगवान शिव की पूजा के दौरान अलग-अलग चीजों को अर्पित करने से अलग-अलग फलों की प्राप्ति होती है. माना जाता है कि पुत्र की इच्छा रखने वाले शिवभक्तों को शिवलिंग पर मदार के पुष्प अर्पित करने चाहिए. घर में सुख-शांति के लिए धतूरा, शत्रुओं पर विजय पाने के लिए भांग और जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति पाने के लिए गंगाजल और पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए. सावन शिवरात्रि के व्रत से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है. कहा जाता है 'शिव ही सत्य' हैं, इसलिए कहा जाता है कि जो मनुष्य क्रोध, ईर्ष्या, अभिमान और लोभ का त्याग कर देता है, उसे भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2020 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).