Happy New Year 2021: दुनिया के किस देश में सबसे पहले होगा नए साल का आगाज, देखें न्यू ईयर 2021 के स्वागत का सही समय और राष्ट्रों की पूरी लिस्ट
हैप्पी न्यू ईयर 2020 (Photo Credits: File Image)

Happy New Year 2021: आज (31 दिसंबर 2020) साल का आखिरी दिन (Last Day of the Year) है और नए साल की पूर्व संध्या (New Year's Eve) के साथ ही नए साल की उलटी गिनती शुरु हो गई है. हर कोई रात के 12 बजने का इंतजार कर रहा है, ताकि साल 2021 का पूरे जोश और उत्साह के साथ स्वागत किया जा सके. वैसे तो नए साल की पूर्व संध्या पर दुनिया भर में सेलिब्रेशन (New Year's Eve Celebration) का माहौल होता है, न्यू ईयर (New Year) पार्टियों का शानदार आयोजन किया जाता है, लेकिन इस साल कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के प्रकोप के चलते इस जश्न की रौनक भी कुछ फीकी ही रहने वाली है. भारत में रात 12 बजते ही नए साल का शानदार आगाज हो जाएगा, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि दुनिया के किस देश में सबसे पहले नया साल दस्तक देगा? दरअसल, विश्व के तमाम देशों के टाइम जोन अलग-अलग हैं, इसलिए कहीं कुछ समय पहले ही नया साल दस्तक देगा तो कहीं कुछ समय बाद नए साल का जश्न मनाया जाएगा.

विश्व के विभिन्न टाइम जोन के अनुसार, साल 2021 सबसे पहले समोआ और क्रिसमस द्वीप/किरिबाती में दस्तक देगा. भारतीय समयानुसार, यहां 9 घंटे पहले ही यानी दोपहर 3.30 बजे नए साल का आगाज हो जाएगा, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित बेकर द्वीप और हॉलैंड द्वीप में साल 2021 सबसे आखिर में दस्तक देगा. चलिए देखते है विभिन्न राष्ट्रों में नए साल के स्वागत का सही समय क्या है? यह भी पढ़ें: Happy New Year 2021 Messages: दोस्तों-रिश्तेदारों से कहें हैप्पी न्यू ईयर, भेजें ये हिंदी Quotes, WhatsApp Stickers, GIF Greetings और HD Images

न्यू ईयर 2021 का टाइम टेबल (New Year 2021 Time Table) 

इंडियन स्टैंडर्ड टाइम यानी आईएसटी (Indian Standard Time- IST) के मुताबिक, विश्व के विभिन्न देशों में नए साल के स्वागत का सही समय (31 दिसंबर 2020 से 1 जनवरी 2021)

  • समोआ और क्रिसमस द्वीप / किरिबाती- 15.30 बजे यानी दोपहर 3.30 बजे
  • न्यूजीलैंड- 15.45 बजे यानी दोपहर 3.45 बजे
  • ऑस्ट्रेलिया का अधिकांश हिस्सा- 18.30 बजे यानी शाम 6.30 बजे
  • जापान, दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया- 20.30 बजे यानी रात 8.30 बजे
  • चीन, फिलीपींस, सिंगापुर- 21.30 बजे यानी रात 9.30 बजे
  • थाईलैंड, कंबोडिया और इंडोनेशिया का बड़ा हिस्सा- 22.30 बजे यानी रात 10.30 बजे
  • बांग्लादेश- 23.30 बजे यानी रात 11.30 बजे
  • नेपाल- 23.45 बजे यानी रात 11.45 बजे
  • भारत और श्रीलंका- 00.00 बजे यानी आधी रात
  • पाकिस्तान- 00.30 बजे यानी मध्यरात्रि 12.30 बजे
  • अजरबैजान- 01.30 बजे यानी मध्यरात्रि 1.30 बजे
  • ईरान- 02.00 बजे यानी मध्यरात्रि 2.00 बजे
  • तुर्की, इराक, केन्या और रूस का अधिकांश भाग- 02.30 बजे यानी मध्यरात्रि 2.30 बजे
  • ग्रीस, रोमानिया, दक्षिण अफ्रीका, हंगरी और अन्य मध्य और पूर्वी यूरोपीय शहर- 03.30 बजे यानी तड़के 3.30 बजे
  • जर्मनी, फ्रांस, इटली, अल्जीरिया, बेल्जियम, स्पेन- 04.30 बजे यानी तड़के 4.30 बजे
  • यूके, आयरलैंड, घाना, आइसलैंड, पुर्तगाल- 05.30 बजे या सुबह 5.30 बजे
  • ब्राजील का अधिकांश हिस्सा, अर्जेंटीना- 08.30 बजे यानी सुबह 8.30 बजे
  • कनाडा का अधिकांश हिस्सा- 09.30 बजे यानी सुबह 9.30 बजे
  • यूएसए का अधिकांश हिस्सा- 10.30 बजे यानी सुबह 10.30 बजे
  • बेकर द्वीप, हॉलैंड द्वीप- 17.30 बजे यानी शाम 05.30 बजे यह भी पढ़ें: Happy New Year 2021 Wishes: प्रियजनों को दें नए साल की शुभकामनाएं, भेजें ये हिंदी WhatsApp Stickers, Messages, Quotes और GIF Images

गौरतलब है कि नए साल का जश्न दुनिया के तमाम देशों में विभिन्न रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुसार मनाया जाता है. हालांकि नए साल के जश्न की शुरुआत क्रिसमस के पर्व से ही हो जाती है और नए साल की पूर्व संध्या पर दुनिया के कई देशों में पार्टी, परेड और आतिशबाजी के अलावा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. वहीं दुनिया में कई ऐसे देश भी हैं, जहां 1 जनवरी को नए साल का जश्न नहीं मनाया जाता है.