Happy Diwali 2019 In Advance: दिवाली से पहले ही अपने दोस्तों और परिजनों को ये प्यारे हिंदी Facebook Greetings, WhatsApp Status, GIF, Photo SMS, Wallpapers भेजकर दें शुभकामनाएं
जब आप दिवाली से पहले ही इस पर्व की बधाई दे सकते हैं तो फिर दिवाली के दिन तक का इंतजार क्यों करना. इन शानदार फेसबुक ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टेटस, फोटो एसमएस, जीआईएफ और वॉलपेपर्स के जरिए आप अपने प्रियजनों को हैप्पी दिवाली इन एडवांस विश कर सकते हैं.
Diwali 2019 Messages In Advance: भारत में सदियों से हर त्योहार को धूमधाम से मनाने की परंपरा रही है, इसलिए इसे त्योहारों (Festivals) का देश भी कहा जाता है. हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोगों के लिए दिवाली (Diwali) का पर्व बहुत ही खास माना जाता है. मान्यता है कि दिवाली के पावन अवसर पर ही मर्यादापुरुषोत्तम भगवान राम (Lord Ram) चौदह वर्षों के वनवास से अयोध्या (Ayodhya) लौटे थे. कहा जाता है कि उनके अयोध्या वापस आने की खुशी में पूरी अयोध्या नगरी को दीयों की रोशनी से रोशन किया गया था. उसी समय से दिवाली के इस पावन पर्व (Diwali Festival) को मनाने की परंपरा शुरू हुई. इस पर्व को अंधकार पर प्रकाश की जीत का पर्व भी कहा जाता है.
दिवाली के शुभ अवसर पर अधिकांश लोग सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं देते हैं, लेकिन उस दिन यह सिलसिला आम हो जाता है. जब आप दिवाली से पहले ही इस पर्व की बधाई दे सकते हैं तो फिर दिवाली के दिन तक का इंतजार क्यों करना. इन शानदार फेसबुक ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टेटस, फोटो एसमएस, जीआईएफ और वॉलपेपर्स के जरिए आप अपने प्रियजनों को हैप्पी दिवाली इन एडवांस (Happy Diwali In Advance) विश कर सकते हैं.
1- दीयो की रोशनी से आपकी जिंदगी रोशन हो जाए,
इस पावन रोशनी से आपके जीवन का अंधेरा दूर हो जाए,
इस दिवाली मिले आपको सुख-समृदि,
और खुशियों से आपकी जिंदगी भर जाए.
हैप्पी दिवाली इन एडवांस यह भी पढ़ें: Diwali 2019 Wishes In Advance: इन शानदार हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Greetings, GIF Image Messages, Wallpapers के जरिए अपने प्रियजनों से कहें हैप्पी दिवाली इन एडवांस

2- ना हो अंधेरा कहीं,
हो इतनी रोशनी जिंदगी में आपकी,
खुशियां ही खुशियां हो बस,
और सबसे अच्छी हो दिवाली आपकी.
हैप्पी दिवाली इन एडवांस

3- घर को सुंदर सजा लेना,
उसे नया तुम बना लेना,
माता लक्ष्मी आएंगी तुम्हारे घर,
उनके स्वागत की तैयारी कर लेना.
हैप्पी दिवाली इन एडवांस

4- पटाखों की आवाज,
खुशियों की बहार,
आप सभी को मुबारक हो,
आने वाला दिवाली का त्योहार.
हैप्पी दिवाली इन एडवांस यह भी पढ़ें: Diwali Invitation Hindi Messages Format: दिवाली उत्सव में शामिल होने के लिए करें रिश्तेदारों और दोस्तों को आमंत्रित, WhatsApp, Facebook पर GIF Images के जरिए भेजें ये निमंत्रण पत्र

5- चारों और दीये जलाना,
सबको तुम गले से लगाना,
अपना पराया भूलाकर सब,
आनेवाली दिवाली खुशी से मनाना.
हैप्पी दिवाली इन एडवांस

दिवाली का त्योहार हर किसी के जीवन में नई उमंग और खुशियों की सौगात लेकर आता है. दिवाली के मुख्य पर्व दीपावली की रात देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है. मान्यता है कि दिवाली की रात देवी लक्ष्मी अपने भक्तों के घर जाती हैं और उन्हें सुख-संपत्ति का वरदान देती हैं. दिवाली का त्योहार धनतेरस से लेकर भाईदूज तक पूरे पांच दिन मनाया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2019 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

