Eid Moon Sighting in India, Chand Raat 2020 Live News Updates in Hindi: सूरत में भी नहीं दिखा चांद, सोमवार को मनाई जायेगी ईद

दुनियाभर मे रमजान का पवित्र महीना बस खत्म होने वाला है. चांद के दीदार के साथ ही ईद मनाने की तारीख पक्की हो जाएगी. अल्लाह की इबादत का सबसे पवित्र महीना रमजान का आज 29वां रोजा है.

23 May, 21:26 (IST)

मुंबई, दिल्ली, लखनऊ के साथ ही अलग-अलग हिस्सों में ईद का चांद नहीं दिखने के साथ ही सूरत में भी चांद नहीं दिखा. जो सूरत में भी ईद की नमाज सोमवार को पढ़ी जायेगी.

23 May, 20:35 (IST)

लॉकडाउन के चलते मुंबई में ईद की चांद देखने को लेकर लोगों का नहीं दिखा उत्साह

23 May, 20:21 (IST)

मुंबई में शव्वाल अर्धचंद्र नहीं देखा गया है. सुन्नी रूयत-ए-हिलाल समिति द्वारा बयान जारी कर इसकी पुष्टि की गई है. मुंबई में अब ईद सोमवार यानि 25 मई को मनाई जाएगी.

23 May, 20:04 (IST)

हैदराबाद में हिलाल कमेटी की बैठक चल रही है. शव्वाल के चंद को लेकर शीघ्र ही घोषणा होने की उम्मीद है.

23 May, 19:57 (IST)

जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने दिल्ली में चांद नहीं दिखने का ऐलान किया.

23 May, 19:48 (IST)

बांग्लादेश में शव्वाल का चांद नहीं दिखा है. अब देश में 25 मई को ईद-उल-फित्र त्योहार मनाया जाएगा.

23 May, 19:45 (IST)

मुंबई, दिल्ली, कोलकाता समेत देश के तमाम हिस्सों में शव्वाल का चांद देखने की कोशिशे की जा रही है.  

23 May, 19:41 (IST)

हिलाल समितियां मुंबई, दिल्ली, कोलकाता में शव्वाल का चांद दिखने संबंधी जल्द ऐलान कर सकती है.

23 May, 19:19 (IST)

भारत के सबसे पूर्वी राज्य गुजरात में शव्वाल का चांद खोजा जा रहा है. पाकिस्तान के विज्ञान मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि सिंध में चांद शाम 7:30 बजे के बाद देखा जा सकता है.

23 May, 19:13 (IST)

भारत के अन्य शहरों के साथ मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और पटना में हिलाल समितियां अगले कुछ मिनटों में शव्वाल के अर्धचंद्राकार को देखे जाने की घोषणा कर सकती है. लाइव अपडेट के लिए लेटेस्टली के साथ बने रहें.

Read more


Eid Moon Sighting 2020: दुनियाभर मे रमजान (Ramadan 2020) का पवित्र महीना बस खत्म होने वाला है. चांद के दीदार के साथ ही ईद मनाने की तारीख पक्की हो जाएगी. अल्लाह की इबादत का सबसे पवित्र महीना रमजान का आज 29वां रोजा है. अगर चांद आज देखा गया तो ईद-उल-फित्र (Eid ul Fitr) कल (24 मई) मनाई जाएगी. शेष भारत के विपरीत, केरल और कर्नाटक में रमजान 24 अप्रैल से शुरू हुआ था. वहां 24 मई को ईद का त्योहार मनाया जाएगा.

ईद की शुरूआत सुबह दिन की पहली नमाज के साथ होती है. जिसे सलात अल-फज्र भी कहा जाता है. इसके बाद पूरा परिवार कुछ मीठा खाता है. फिर नए कपड़े पहनकर लोग ईद की नमाज पढ़ने के लिये जाते हैं. ईद की नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते है. Eid Mubarak 2020 Hindi Wishes & HD Images: ईद-अल-फितर के खास मौके पर सगे-संबंधियों को इन आकर्षक WhatsApp Stickers, Facebook Greetings, GIFs, Photo SMS, Wallpapers के जरिए दें मुबारकबाद

ईद का त्योहार सबको साथ लेकर चलने का संदेश देता है. ईद पर हर मुसलमान चाहे वो अमीर हो या गरीब हो सभी एक साथ नमाज पढ़ते हैं और एक दूसरे को गले लगाते हैं. इस्लाम में चैरिटी ईद का एक मुख्य पहलू है. हर मुसलमान को पैसा, खाना और कपड़े के रूप में कुछ न कुछ दान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\