Eid al-Fitr 2024 Trendy Mehndi Designs: ईद-अल-फितर पर मेहंदी से अपने लुक में लगाएं चार चांद, ट्राई करें ये ट्रेंडी डिजाइन्स
दुनिया भर के मुसलमानों के लिए ईद-उल-फितर का त्योहार रमजान के महीने भर के उपवास (रोजे) के अंत का प्रतीक है, इसलिए इसे बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. इस अवसर पर बहुत सी महिलाएं मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं. ऐसे में अगर आप भी ईद के लिए खूबसूरत मेहंदी के डिजाइन्स की तलाश कर रही हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं ईद के लिए ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स जिन्हें आप ट्राई करके अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं.
Eid al-Fitr 2024 Trendy Mehndi Designs: इस्लाम का सबसे पाक महीना रमजान (Ramzan) अब खत्म होने वाला है और दुनिया भर के मुसलमान ईद (Eid) की तैयारियों में जुट गए हैं. शव्वाल (Shawwal) के चांद के दीदार के साथ ही माह-ए-रमजान खत्म हो जाता है और शव्वाल की पहली तारीख को दुनिया भर में ईद मनाई जाती है, जिसे रमजान ईद (Ramzan Eid), ईद-उल-फितर (Eid ul-Fitr), ईद-अल-फितर (Eid al-Fitr) और मीठी ईद (Meethi Eid) कहा जाता है. सऊदी अरब, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा जैसे देशों में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने 11 मार्च, 2024 से अपना रोजा रखना शुरू किया था. इस्लामिक कैलेंडर हिजरी के मुताबिक, एक महीना 29 या 30 दिन का होता है. ऐसे में अगर इस साल का रमजान 29 दिन का हुआ तो इन देशों में 8 अप्रैल 2024 को ईद का चांद दिख सकता है. वहीं बात करें भारत की तो यहां लोगों ने 12 मार्च 2024 से रोजा रखना शुरू किया गया था, इसलिए भारत में 9 अप्रैल को ईद-उल-फितर का चांद दिख सकता है.
दुनिया भर के मुसलमानों के लिए ईद-उल-फितर का त्योहार रमजान के महीने भर के उपवास (रोजे) के अंत का प्रतीक है, इसलिए इसे बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. इस अवसर पर बहुत सी महिलाएं मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं. ऐसे में अगर आप भी ईद के लिए खूबसूरत मेहंदी के डिजाइन्स की तलाश कर रही हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं ईद के लिए ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स जिन्हें आप ट्राई करके अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं. यह भी पढ़ें: Eid ul-Fitr 2024 Mehndi Designs: रमजान ईद के पर्व को मेंहदी के गहरे रंगों से बनाएं खास, अपनी हथेली पर ट्राई करें ये मनमोहक डिजाइन्स
ईद 2024 के लिए सिंपल मेहंदी डिजाइन
ईद मुबारक स्पेशल मेहंदी
बैकहैंड के लिए खूबसूरत मेहंदी
ट्रेंडी बैकहैंड मेहंदी डिजाइन
स्टाइलिश फ्रंट हैंड मेहंदी
खूबसूरत व आसान मेहंदी डिजाइन
ईद 2024 स्पेशल ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स
View this post on Instagram
गौरतलब है कि दुनिया भर के मुसलमान रमजान के आखिरी दिन चांद देखने के लिए अपने घर, आंगन, पार्क या किसी खुले स्थान की छतों पर इकट्ठा होते हैं. शव्वाल का चांद जिस रोज देखा जाता है, उसे चांद रात कहते हैं. अगर दक्षिण एशियाई देशों के साथ-साथ भारतीय मुसलमानों को मंगलवार यानी 9 अप्रैल 2024 की शाम को चांद दिखता है तो ईद-उल-फितर का त्योहार 10 अप्रैल को मनाया जाएगा, अगर उस दिन चांद नजर नहीं आता है तो फिर 11 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2024 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

